Viral Video: अवैध रूप से रह रहे नाइजेरियाई ने बचने के लिए किया कुछ ऐसा कि पुलिसवाले नहीं रोक सके हंसी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कुमार/नोएडा. बीते दो सप्ताह में जिला गौतमबुद्ध नगर में दो ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरियों का खुलासा पुलिस ने किया था. पुलिस ने नाइजेरिया के एक दर्जन मूलनिवासियों को भी गिरफ्तार किया था. ये सभी वैलिड पासपोर्ट और वीजा के भारत में रह रहे थे. उसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया हुआ है. अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. क्या है मामला जानते हैं विस्तार से.

450 करोड़ रुपए का ड्रग्स पकड़ने के बाद जिला गौतमबुद्ध नगर में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की धरपकड़ का अभियान पुलिस चला रही है. रविवार तक डेढ़ दर्जन नाइजीरिया के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लेकिन शनिवार को जो हुआ उससे अभियान में जुड़े अधिकारियों की हंसी छूट गई. ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 में पुलिस ने जैसे ही एक घर में छापेमारी की, वहां अफरातफरी मच गई. सभी नाइजेरियाई इधर उधर भागने लगे. कुछ बेड के नीचे बने बॉक्स में घुस गए. पुलिस अफसरों ने उनकी ये हरकतें देखीं तो उनकी हंसी छूट गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार बताते हैं कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को पकड़ने का अभियान लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से चलाया जा रहा है. अभी तक 18 विदेशी नागरिक पकड़े गए हैं. सोशल मीडिया पर जो वायरल वीडियो है वह उसी अभियान का है. जांच के लिए जैसे ही लोग ग्रेटर नोएडा के एक घर में घुसे, उस घर में रह रहे विदेशी नागरिक बेड के नीचे बॉक्स में घुस गए थे. अशोक कुमार बताते हैं कि इस तरह का अभियान जिले में अभी और चलेगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें