
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की पिछली फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाई. एक जमाना था जब सलमान खान की फिल्में कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती थीं, लेकिन ये करिश्मा पिछले कई सालों से देखने को नहीं मिल रहा है. ‘किसी का भाई किसी की जान’ सिर्फ 110 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सिमटकर रह गई. ऐसा ही कुछ हाल ‘दबंग 3’ के साथ भी हुआ था. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सलमान खान का दौर खत्म हो गया, लेकिन ये कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी क्योंकि अभी सलमान खान के पास दो ऐसी फिल्में हैं, जो उनका खोया हुआ स्टारडम वापस दिला सकती हैं.
स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म टाइगर 3
सलमान खान ने कुछ दिनों पहले अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कंप्लीट की है, जिसमें वह एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे. इस फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ हैं और सिल्वर स्क्रीन पर एक्ट्रेस के साथ सलमान खान की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है. अगर ये फिल्म अच्छी बन पड़ी तो बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है. ‘टाइगर 3’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है. इसकी पिछली फिल्म पठान ने दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था.
.
Tags: Bollywood news, Salman khan, Tiger 3
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:39 IST








