
हाइलाइट्स
कूलर और एयर कंडीशन की कीमत में तीन गुने का अंतर
एयर कूलर हमेशा फ्रेश एयर देता है, जबकि एसी रूम की एयर को करता है थ्रो
कूलर और एसी दोनों की हर साल करानी पड़ती है सर्विस
नई दिल्ली. जून का महीना शुरू हो गया है. उत्तर भारत में गर्मी ने मौसम की आंख मिचौली के चलते अपना प्रचंड रुख दिखाना शुरू नहीं किया. लेकिन ऐसा नहीं है कि, इस साल गर्मी पड़ेगी ही नहीं. इसलिए गर्मी पड़ने से पहले आपको इससे बचने का इंतजाम कर लेना चाहिए. इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए कूलर और एयर कंडीशनर का कंपैरिजन लेकर आए हैं.
Cooler VS Air Conditioner प्राइस
कूलर और एयर कंडीशन की कीमत में तीन गुने का कम से कम अंतर होता है. जहां एयर कूलर 10 हजार रुपये में ठीक-ठाक आ जाता है. वहीं एयर कंडीशनर की कीमत 30 हजार रुपये से शुरू होती है. साथ ही कूलर एयर कंडीशनर की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं। लेकिन उमस भरी गर्मी में कूलर से राहत नहीं मिलती.
यह भी पढ़ें- Smartphone कार के ब्लूटूथ से नहीं हो रहा पेयर, ये टिप्स करें यूज चुटकी में होगा कनेक्ट
Cooler vs Air Conditioner एयर क्वालिटी और कंट्रोल
एयर कूलर में जहां आपको हमेशा फ्रेश एयर मिलती है. वहीं एयर कंडीशनर में रूम की एयर को ही ठंडा करके बार-बार थ्रो किया जाता है. ऐसे में अगर आपको दमा या ऐसी ही कोई बीमारी है, तो आपके लिए एयर कूलर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. दूसरी और अगर आप मुंबई या समुद्र क्षेत्र के शहरों में रहते हैं, तो आपको लिए एयर कंडीशनर बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि एयर कंडीशनर में ह्यूमैनिटी नहीं बनती.
इसके अलावा एयर कूलर में फास्ट, मीडियम और लो कूलिंग का ऑप्शन होता है. जबकि एयर कंडीशनर के टेम्परेचर को आप मौसम के अनुसार सेट कर सकते हैं. वहीं एयर कूलर के लिए आपको रोजना ताजी पानी चाहिए होता है. लेकिन एयर कंडीशनर में ऐसी कोई जरूरत नहीं होती.
Cooler Air Conditioner में कौन बेस्ट
ये बता पाना थोड़ा मुश्किल है कि, एयर कूलर बेस्ट है या फिर एयर कंडीशनर बेस्ट है. क्योंकि दोनों के ही अलग-अलग फायदे और नुकसान है. जहां एयर कूलर ताजी हवा देता है. वहीं एयर कंडीशनर रूम की एयर को ही ठंडा करके थ्रो करता है. दूसरी और एयर कूलर में मच्छर पनपने का खतरा रहता है, तो एयर कंडीशनर में बैक्टीरिया से लेकर डस्ट फिल्टर तक मिलते हैं. इसलिए आप अपनी जरूरत के मुताबिक एयर कूल और एयर कंडीशनर में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं.
.
Tags: Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:38 IST








