
Policeman Singing Video: सोशल मीडिया पर यूं तो काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन कुछ वीडियो इनमें से ऐसे होते हैं, जिन पर हमारी नज़रें टिक जाती हैं. हम इन्हें देखकर तुरंत स्क्रॉल करके आगे नहीं बढ़ पाते. ये वीडियो कभी तो किसी जानवर की क्यूट हरकत से जुड़े हो सकते हैं तो कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपको किसी का टैलेंट देखने को मिल जाए.
इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आप खाकी वर्दी में मौजूद एक पुलिसवाले को डंडा चलाते हुए नहीं बल्कि बेहद सुरीली आवाज़ में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म का एक ट्रेंडिंग गाना गुनगुनाते हुए सुनेंगे. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आप भी इसे ज़रूर देखिए.
पुलिस वाले की सुरीली आवाज़
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी में खड़ा एक पुलिसकर्मी बहुत ही सुरीली आवाज़ में गाना गा रहा है. वो विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘ज़रा हटके ज़रा बचके’ फिल्म का ट्रेंडिंग गाना ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए’ बिल्कुल सुर-लय में गाते हुए देखा जा सकता है. पुलिसवाले की आवाज़ इतनी प्यारी है कि वीडियो देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है. पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस का जवान है और पहले भी अपनी आवाज़ से सुर्खियां बटोर चुका है.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:36 IST








