सहरसा के 6ठी, 7वीं के विद्यार्थियों को शार्प बनाएगा समर कैंप, जिले के 1460 केंद्र में आ रहे 17520 स्टूडेंट्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. सरफराज आलम/सहरसा. पढ़ने-लिखने में कमजोर विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने एक विशेष पहल शुरू की है. इस बार गर्मी की छुट्टी में 30 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया है. इस समर कैंप में ऐसे विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जो पढ़ने-लिखने में काफी कमजोर हैं. खास तौर पर छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को इस समर कैंप में शामिल किया गया है. इन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से इस कैंप में पढ़ाया जाएगा.

जिले में कुल 1460 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 17520 विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है. एक केंद्र पर 10 से 15 विद्यार्थी शामिल किए गए हैं. विद्यार्थियों का चयन एजुकेशनल टूल्स के आधार पर किया गया है. सहरसा के जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी ने बताया कि शिक्षा विभाग ने अच्छी पहल की है. कमजोर विद्यार्थियों को इस कैंप में पूरा लाभ मिलेगा.

शिक्षा विभाग के डीपीओ जियाउल होंदा खान ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य छठी और सातवीं कक्षा के कमजोर विद्यार्थियों का बेसिक नॉलेज मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों की पहचान की गई थी. इसके बाद जिले में 1460 कैंप बनाए गए, जहां 17520 विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा. यह केंद्र सुबह के 7 से 9 बजे तक चलती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 12:05 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें