लड़की का खौफनाक शौक! बैठे-बैठे हत्या का मन किया, तो टीचर को ही काट डाला …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आपने कत्‍ल की कई वजहें सुनी होंगी. रंज‍िश हो तो लोग मार देते हैं. प्‍यार में नाकाम हुए तो मर्डर. सियासी जंग, आतंकी वारदात और दुश्मनी में कत्‍ल कोई नई बात नहीं. लेकिन शौक में कोई किसी का कत्‍ल कर दे, ऐसा तो शायद ही सुना होगा. आज हम आपको ऐसी ही एक वारदात के बारे में बताने जा रहे हैं, जो डरा देने वाली है. 23 साल की एक लड़की को टीवी शो देखकर अचानक मर्डर करने का मन कर गया. न किसी से दुश्मनी और न कोई झगड़ा. अब किसी को तो मारना था. लड़की ने आव देखा न ताव, टीचर को ही काट डाला.

यह खौफनाक मामला दक्ष‍िण कोरिया का है. बीते दिनों मह‍िला को कोर्ट में पेश किया गया, और जब जांच एजेंसियों ने उसकी करतूत का खुलासा किया तो जज साहब भी हैरान रह गए. द चोसुन इल्बो की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 साल की यू जंग टीवी पर लगातार क्राइम के शो देखा करती थी. एक दिन अचानक उसके मन में क्‍यूरिसिटी पैदा हुई, आख‍िर कत्‍ल कैसे करते है? मारने पर दर्द कैसे होता है? सबकुछ वह अनुभव करना चाहती थी. इसल‍िए बैठे-बैठे कत्‍ल करने का मन बना लिया. अब किसी से दुश्मनी तो थी ही नहीं, इसल‍िए ऐप के माध्‍यम से ऑनलाइन एक टीचर की खोज की.

सूटकेस में रखे टुकड़े, नदी के किनारे फेंका
पुलिस के मुताबिक- हत्‍या से सिर्फ 2 दिन पहले जंग ने टीचर से मुलाकात की. वह नौंवीं क्‍लास की स्‍टूडेंट की मां के रूप में मिलने पहुंची, ताकि उसका घर देख सके. वारदात से पहले उसने ऑनलाइन स्‍कूल यूनिफार्म खरीदा और उसे ही पहनकर टीचर के घर गई. वहां चाकू निकाला और ताबड़तोड़ वार किए. टीचर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. इसके बाद लाश के कुछ हिस्से को सूटकेस में रखा और नदी के किनारे एक जंगली इलाके में फेंक दिया. डेडबॉडी के जो हिस्‍से सूटकेस में नहीं आ पाए उसे घर में ही छोड़ दिया.

गूगल पर ढूंढा-लाश कैसे छुपाएं
जब वह टैक्‍सी में सूटकेस लेकर जा रही थी, तभी टैक्‍सी ड्राइवर को शक हो गया. उसने पुलिस को अलर्ट कर दिया और जंग पकड़ी गई.पुलिस ने बताया कि वह टीवी शोज देखा करती थी. क्राइम से जुड़ी किताबें पढ़ा करती थी. लाइब्रेरी से भी क्राइम की किताबें मंगाई थी. जंग के मोबाइल की जांच से पता चला कि तीन महीने पहले उसने गूगल पर सर्च किया था कि लाश को कैसे छुपाया जा सकता है. यहां तक क‍ि जब उसे गिरफ्तार किया गया तो उसने तुरंत गुनाह कबूल कर लिया. सबूत के तौर पर टीचर का सेलफोन, आईडीकार्ड, और वॉलेट भी दिया. पुलिस ने बताया कि जंग कुंवारी थी. पांच साल पहले हाई स्कूल से स्नातक होने के बाद से वह बेरोजगार थी.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें