
शिखा श्रेया/रांची. वैसे तो झारखंड की राजधानी रांची में कई रेस्टोरेंट्स है. लेकिन कई बार फैमिली के साथ लंच पर या फिर डिनर पर जाना काफी महंगा सौदा पड़ जाता है और बजट के बाहर भी चला जाता है. लेकिन हम आपके लिए एक ऐसा रेस्टोरेंट लेकर आए हैं, जो कि बिल्कुल आप के बजट में समा जाएगा. आप महज 300 रुपये के अंदर पूरे परिवार के साथ यहां खाने का आनंद ले सकते हैं. हम बात कर रहे हैं रांची के कोकर में स्थित इमली रेस्टोरेंट की जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है.
रेस्टोरेंट संचालक संदीप बताते हैं, हमारे यहां आपको सारे आइटम काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे. हमारे पास 40 रुपए से खाने के आइटम की शुरुआत होती. दाम कम रखने की वजह है कि लोग सबसे पहले आएंगे, टेस्ट करेंगे, तभी वह हमारे खाने के स्वाद को जानेंगे. सस्ते दामों में हम बेहतरीन खाना खिलाने में विश्वास रखते हैं और यहां काफी साफ-सफाई व हाइजीन का विशेष ख्याल रखा जाता है.
ऐसे हुई शुरुआत
संदीप आगे बताते हैं, पहले जब हम भी बाहर निकलते थे तो सस्ते में अच्छे खाने की तलाश करते थे. लेकिन चीजें नहीं मिल पाती और मिलती भी तो वह हाइजीन और क्वालिटी नहीं होती थी. इसलिए यह सोच के साथ हमने इसकी शुरुआत की. ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी पूरी फैमिली के साथ बेहिचक खाने का आनंद ले सकता है.
सस्ते दामों में मिलेगी लाजवाब खाने
इस रेस्टोरेंट्स की सबसे खास बात यह है कि यहां पर आपको काफी सस्ते दरों में अच्छे खाने मिलेंगे. जैसे अगर दाम की बात करें तो यहां पर मात्र 8 रुपए से खाना शुरू होता है. जैसे तवा रोटी (8 रुपये), बिरयानी (80),पनीर मसाला (70),वेज मंचूरियन(70),अंडा करी (70),फिश करी (80),मशरूम बटर(60), वहीं यहां इमली रेस्टोरेंट स्पेशल थाली भी मौजूद है. जिसमें एग करी, राइस चिकन व राइस फीस शामिल है. इन सभी की कीमत 70 रुपये हैं.
बेहतरीन रेट पर शानदार खाना
यहां पर खाना खाने आई महेंद्र कौर कहती है, यह का खाना वाकई में बहुत लाजवाब है.मात्र 300 रुपये के बिल में हमने पनीर मसाला, बिरयानी, राइस , एग कढ़ी सब टेस्ट कर लिया. सस्ते दामों में इससे बेहतरीन खाना और कहीं नहीं मिल सकता. पूरे परिवार के लिए इससे अच्छी जगह और कहीं नहीं हो सकती.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 10:55 IST








