Feng Shui: घर में विंड चाइम लगाने से पहले जान लें जरूरी बात… वर्ना हो सकता है घरवालों का स्वास्थ्य ख़राब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. विंड चाइम को गुडलक का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इसे घर में लगाने से सौभाग्य आता है. साथ ही, यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. हवा बहने पर जब विंड चाइम की घंटियां एक-दूसरे से टकराती हैं, तो इससे मधुर आवाज निकलती है.

बिहार की राजधानी पटना के ज्योतिषी और वास्तु के जानकर आचार्य ऋषि कुलश्रेष्ठ के अनुसार विंड चाइम से निकलने वाली आवाज घर के सदस्यों को मानसिक शांति देती है, और घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है. लेकिन विंड चाइम को खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. दिशा के साथ-साथ विंड चाइंम की आवाज और इसके धातु का भी असर हमारे जीवन पर पड़ता है. विंड चाइम की सही आवाज, धातु और इसका आकार घर में पॉजिटिविटी और लकी चार्म लेकर आता है.

अलग-अलग विंड चाइम के अलग प्रभाव

आपके शहर से (पटना)

आचार्य ऋषि कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर चार छड़ वाला विंड चाइम लगाने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है. जबकि, ड्राइंग रूम का वास्तु दोष दूर करने के लिए छह छड़ वाला विंड चाइम लगाना चाहिए. विंड चाइम लगाने के लिए दिशाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. विंड चाइम को सही दिशा में नहीं लगाने से घर में हमेशा अशांति का माहौल बना रहता है.

उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक विंड चाइम को घर के पश्चिम या उत्तर दिशा में लटकाना (हैंग) चाहिए. वहीं, अगर लकड़ी का विंड चाइम है, तो इसको पूर्व और दक्षिण दिशा की तरफ लगाना चाहिए. विंड चाइम को लगाने के लिए दिशा का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

दफ्तर में भी लगा सकते हैं विंड चाइम

घर के अलावा आप ऑफिस में भी विंड चाइम लगा सकते हैं. इसे किसी दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि यहां से विंड चाइम को सीधी हवा मिलती है. इससे यह मधुर आवाज में बजता रहता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है.

(नोट:- चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंग शुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. न्यूज़ 18 लोकल का उद्देश्य पाठकों तक महज सूचना पहुंचाना है, अतः इसे महज सूचना समझकर ही लें) 

Tags: Astrology, Bihar News in hindi, Life18, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें