
हाइलाइट्स
हार्ड पानी पीने से होती है किडनी की बीमारी
TDS मीटर करेगा आपके RO के पानी की जांच
300 मिली ग्राम से 600 मिली ग्राम होना चाहिए पानी में TDS
नई दिल्ली. पीने का पानी अगर अशुद्ध हो तो इससे कई भयंकर बीमारी लग सकती हैं. पानी की वजह से ही होने वाली एक बीमारी है किडनी की खराबी. अगर आपको किडनी का पेशेंट नहीं बनना, तो आपको शुद्ध पानी पीना चाहिए. आपको बता दें पानी के अंदर कई खनिज होते है. अगर ये सही मात्रा में नहीं हैं, तो पानी हार्ड होगा जो कि, आपकी किडनी को खराब कर सकता है.
ताजा पानी समझ करते हैं गलती
बोरिंग से निकलने वाले पानी को हम ताजा पानी समझकर पीना शुरू कर देते हैं. ये हमारी सबसे बड़ी गलती होती है. क्योंकि भू-गर्भ में समाए पानी में अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग खनिज मिले हुए होते हैं, जिसमें सोडियम, पोटेशियम और न जाने क्या-क्या होता है. ऐसे में अगर आप ताजा पानी समझकर सीधे पानी पी रहे हैं तो इससे आपको बचना चाहिए.
TDS मीटर करेगा पानी की गुणवत्ता चेक
ज्यादातर घरों में RO लगा हुआ होता है. जिसमें खारा पानी भी रिफाइन होकर मीठा हो जाता है. लेकिन आप एक बार अपने घर में लगे पानी की TDS मीटर से जरूर जांच करें.
यह भी पढ़ें : Laptop के ट्रैकपैड में आ गई दिक्कत! तो ये 5 तरीके करेंगे आपका समाधान
अगर ये रेटिंग 300 मिलीग्राम से 600 मिलीग्राम के बीच आती है, तो आपके RO का पानी पीने योग्य होता है.
100 रुपये से शुरू है TDS मीटर की कीमत
ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट पर ढ़ेरों टीडीएस मीटर के ऑप्शन मौजूद हैं. Mclord TDS मीटर की प्राइस 99 रुपये से शुरू होती है. इसे आप ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकते हैं. इसके अलावा आपके नजदीकी बाजार में मौजूद मेडिकल स्टोर या हार्डवेयर स्टोर से टीडीएस मीटर खरीदा जा सकता है.
.
Tags: Clean water, TDS, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 10:19 IST








