food News: बोकारो में यहां मिलती है स्वादिष्ट लौंग लत्ता मिठाई, लोगों की लगी रहती है भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार / बोकारो. बोकारो के चास में दुर्गा मंदिर के पास कमलेश जी नाश्ते का ठेला लगाते हैं. जहां बंगाल और बिहार की मशहूर लौंग लत्ता मिठाई बनाई जाती है. लौंग लत्ता खोवा और मैदा से बनी हुई लजीज मिठाई होती है. इस ठेले की लौंग लत्ता लोगों को बहुत पसंद है. इसका स्वाद लेने वालों की भीड़ जमा रहती है.

ठेला के संचालक कमलेश ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से यहां अपनी दुकान चला रहे है. उनकी दुकान पर लोग खास तौस पर लौंग लत्ता मिठाई खाने आते हैं. रोजाना करीब 200 लोग इस मिठाई का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं. हालांकि, यहां लौंग लत्ता के अलावा ग्राहकों के लिए जलेबी, समोसे और ब्रेड चॉप आदी उपलब्ध है.

खोया और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर होती है मिठाई

लौंग लत्ता बनाने की विधि को लेकर कमलेश ने बताया कि सबसे पहले मैदा को पानी और सोडा मिलाकर गूंथा जाता है. फिर उसे बेल कर लूई तैयार की जाती है, उसके बाद खोवा में बदाम और ड्राई फ्रूट्स मिलाया जाता और उसे लुई के अंदर भर कर फिर बेला जाता है और लपेट कर लौंग लत्ता का आकार दिया जाता है. फिर उसमें लॉन्ग डालकर गरमा गरम तेल में फ्राई किया जाता है और चाशनी में डुबोकर ग्राहकों को लौंग लत्ता परोसा जाता है.

कमलेश ने बताया एक पीस लौंग लत्ता की कीमत 15 रुपये हैं. वहीं, समोसा और जलेबी 10 रुपये पीस और ब्रेड चॉप 15 रुपये पीस दिया जाता है. दुकान रोजाना सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 11:00 बजे तक यहां लगती है. वहीं, दुकान में लौंग लत्ता खाने आए ग्राहक अनुभूत ने बताया कि यहां की लौंग लत्ता मिठाई का स्वाद काफी अच्छा है. यह बोकारो में बहुत ही कम जगह पर मिलती है.

Tags: Bokaro news, Food, Food 18, Jharkhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें