दिल्ली से तीर्थन वैली घूमने आया था परिवार, खाई में गिरी कार, महिला टूरिस्ट की मौत, 4 युवतियों सहित 5 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के औट- लुहरी नेशनल हाईवे 305 में शनिवार शाम को एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे में एक महिला पर्यटक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बात क्षेत्रीय अस्पताल  बंजार इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां पर इलाज चल रहा है.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है. महिला दिल्ली की रहने वाली है और परिवार के साथ तीर्थन वैली घूमने के लिए आई थी. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. वहीं, गजला नजरीन (60) निवासी दिल्ली की मौत हो गई.

घायलों में चालक गौरव (29), इन्द्रापूरम (गाजियाबाद), मोनिका हाफिज (26), उतम नगर, नवादा सुखी राम पार्क दिल्ली, ऐनफ (30), पोरिया (27), फैसल घायल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंजार में भर्ती किया गया है.

आपके शहर से (कुल्‍लू)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब चा बजे के आसपास पुलिस स्टेशन बंजार में सूचना मिली कि पर्यटकों की स्विफ्ट कार खाई में गिर गई है. महिला की मौत हुई है और 5 घायलों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल में पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है. उन्होंने कहा कि पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं, जो परिवार के साथ बंजार घूमने के लिए आए थे. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

Tags: Car accident, Kullu Manali News, Kullu Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें