Petrol Price: राष्ट्रपति का एक ऐलान, अचानक इस देश में तेल की कीमतों में लगी आग, पेट्रोल पंप की तरफ दौड़ पड़े लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. पेट्रोल की कीमतें आम आदमी को अक्सर परेशान करती हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत एक बच्चे की पॉकेट मनी से भी कम है. अफ्रीकी महाद्वीप के देश नाइजीरिया में भी पेट्रोल के दाम कम रहे हैं. हालांकि अचानक तीन गुना दाम बढ़ने से अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही लोग पेट्रोल पंप के बाहर गाड़ी की टंकी फुल कराने में लग गए. अफरातफरी का आलम यह रहा कि नाइजीरिया की राजधानी अबूजा समेत कई शहरों में जाम लग गई है. बता दें कि अफ्रीका में तेल का सबसे बड़ा उत्पादक नाइजीरिया है.

नाइजीरिया में मची अफरातरी का प्रमुख कारण वहां के नए राष्ट्रपति बोला तिनूबू (Bola Tinubu) का एक बयान है. राष्ट्रपति का कहना है कि सरकार लोगों को पेट्रोल पर सब्सिडी नहीं देगी. नाइजीरिया अफ्रीका में तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है. तिबूलू ने कहा कि पेट्रोल पर मिलने वाली सब्सिडी का जमाना गया. सरकार इस सब्सिडी का इस्तेमाल शिक्षा, हेल्थकेयर और रोजगार पैदा करने के लिए करेगी.

ये भी पढ़ें- हर दिन 70 लाख रुपये खर्च कर देती ये लेडी, नवाबों से कम नहीं शौक, सिर्फ ब्यूटी के लिए खर्च करती है इतने रुपये

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरिया की सरकारी कंपनी नाइजीरियन नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (NNPC) ने कहा कि खुदरा कीमतों में बदलाव किया गया है. इस बीच तिनूबू ने लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है. तिनूबू के मताबिक, सरकारी खजाने पर बोझ को कम करने के लिए उनकी सरकार पेट्रोल पर दी जा रही सब्सिडी खत्म कर दी है. हाल ही में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद तिनूबू ने कहा था कि पेट्रोल और गैस पर मिलने वाली भारी छूट का जमाना खत्म हो गया है.

Tags: Diesel, Petrol diesel price, Petrol price

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें