शकुनी बनने से पहले आर्मी में थे गुफी पेंटल, कभी सीता के रोल में आए थे नजर, ‘महाभारत’ से मिली थी घर-घर पहचान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साल 1988 में आए टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘महाभारत’ में गुफी पेंटल (Gufi Paintl) ने शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई थी. उनका ये किरदार काफी पॉपुलर हुआ था. बहुत कम लोग जानते हैं कि शकुनी बनने से पहले गुफी आर्मी में थे और भारत-चीन की सीमा पर रामलीला किया करते थे, जिनमें वह सीता की भूमिका अदा किया करते थे.

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ और इसके किरदार को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. इस सीरियल के कुछ किरदारों को तो लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं. इस सीरियल के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों पर राज किया. इस धार्मिक धारावाहिक में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था. इस किरदार के जरिए वह हर दिल में बस गए थे, लेकिन इस किरदार को निभाने से पहले वह सीता का किरदार भी निभा चुके हैं. जानिए दिलचस्प किस्सा.

12 फ‍िल्में हुईं बंद, पीक पर करियर हुआ बर्बाद, अब काम मांग रहा कंगना संग काम कर चुका ये एक्टर

कभी चीन सीमा पर थे तैनाती
एक न्यूज एजेंस को दिए इंटरव्यू में खुद गुफी ने इस बात का खुलासा किया था कि भारत-चीन के बीच हुए 1962 युद्ध के दौरान वो आर्मी में थे. इस दौरान गुफी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर रहे थे. कॉलेज में आर्मी की सीधी भर्ती हुई तो गुफी भी देश की रक्षा के लिए निकल पड़े थे. उनकी पोस्टिंग चाइना बॉर्डर पर आर्मी आर्टिलरी में हुई थी.

रामलीला में निभाया था सीता का किरदार
गुफी की मानें तो उस वक्त बॉर्डर पर एंटरटेनमेंट के लिए टेलीवीजन या रेडियो नहीं हुआ करता थे. ऐसे में जवान रामलीला का आयोजन किया करते थे और अपना मनोरंजन करते थे. गुफी इसी रामलीला में सीता का किरदार निभाया करते थे और रावण का रोल कर रहा इंसान स्कूटर से उनका अपहरण करता था.

यूं मिला था शकुनी मामा का किरदार
साल 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महभारत में गुफी पेंटल पहले कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे. इसी दौरान महाभारत शो की स्क्रिप्ट लिखने वाले राही मासूम रजा की नजर गुफी पर पड़ी और उन्होंने ही गुफी को शो में शकुनी मामा का किरदार निभाने की बात कही. गुफी ने महाभारत में गांधार राज शकुनी का किरदार निभाकर घर घर अपनी पहचान बनाई थी.

Tags: Entertainment news., Mahabharat, TV Actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें