CBSE 10th Board Result : करौली के प्रियांशु ने 10वीं बोर्ड में लहराया परचम, हासिल किए 98% अंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित शर्मा/करौली. शिक्षा वह शेरनी का दूध है जिसे जो जितना पिएगा वैसा ही फल पाएगा. ऐसा ही कुछ फल अपनी एकाग्र शिक्षा के दम पर पाया है. करौली के लाल प्रियांशु गुर्जर ने. जिन्होंने हाल ही में आए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के परिणाम में अंग्रेजी माध्यम में अपनी मेहनत और नियमित अध्ययन के दम पर 98% अंक हासिल किए हैं.

प्रियांशु गुर्जर ने 10वीं बोर्ड के परिणाम में 98 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर करौली की हिंडौन सिटी के राजस्थान टॉपर लक्ष्य चतुर्वेदी के बाद करौली शहर में अपना परचम लहराया है. सबसे खास बात यह है कि प्रियांशु ने भी लक्ष्य चतुर्वेदी की भांति स्कूल के बाद घर पर ही 5 से 6 घंटे के नियमित अध्ययन से 98% अंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है.

जानिए कौन है प्रियांशु गुर्जर
अंग्रेजी माध्यम में 98% अंक प्राप्त करने वाले प्रियांशु गुर्जर करौली के नयागांव के निवासी हैं. उनके पिता राजवीर सिंह मंडरायल तहसील में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और उनकी मां संगीता देवी ग्रहणी है. प्रियांशु ने अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई करौली के बाल भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल से प्राप्त की है.

नियमित करते थे 5 से 6 घंटे की पढ़ाई
98 फ़ीसदी अंक प्राप्त करने वाले प्रियांशु ने बताया कि मैंने जो 98% अंक प्राप्त किए है. इसका श्रेय मैं अपने माता पिता और गुरुजनों को देना चाहूंगा. क्योंकि इन सब ने मेरा साथ दिया था और खासकर मैं अपनी मां को धन्यवाद देना चाहूंगा. क्योंकि मेरी इस सफलता में मां की सबसे ज्यादा भूमिका रही है.

डॉक्टर बनने का है प्रियांशु का सपना
प्रियांशु के मुताबिक वह अपने बड़े भाई से प्रेरणा लेते हुए डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैऔर इसी सपने को पूरा करने के लिए वह अब जयपुर जाकर अपनी परिवार पढ़ाई करेंगे. प्रियांशु का विद्यार्थियों के लिए कहना है कि बिना किसी प्रेशर के पढ़ाई करें और मन लगाकर पढ़ाई करें.अपनी पढ़ाई एक टाइम टेबल के अनुसार करें.

बचपन से ही पढ़ाई में होनहार
प्रियांशु के पिता ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि प्रियांशु बचपन से ही पढ़ाई में होनहार विद्यार्थी रहा है. उन्होंने बताया कि इसके दसवीं कक्षा में अच्छे परिणाम का रिजल्ट इसके विद्यालय और इसकी मां और चचेरे बहन भाइयों को जाता है. प्रियांशु ने अपनी पढ़ाई स्कूल के बाद घर पर ही पढ़कर बिना किसी कोचिंग के की थी. जिसका परिणाम आज हमारे सामने है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 21:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें