खेल के झगड़े में खून, बहन की शादी के चंद घंटे पहले भाई की हत्या, डोली से पहले उठी अर्थी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- राजीव रंजन विमल

जहानाबाद. जिस घर से डोली उठनी थी उस घर से एक भाई की अर्थी उठी. खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदलने की ये घटना बिहार के जहानाबाद जिला की. घर के सभी लोग बारात के स्वागत की तैयारी में लगे थे वहीं एक पल में गोली चलती है और दो लोग ज़ख्मी होते हैं, उसमें से एक की मौत हो जाती है.

पूरा मामला जहानाबाद के अमैन गांव का है जहां शनिवार की शाम लगभग 7 बजे गोलीबारी की घटना हुई और इस घटना में एक पक्ष की तरफ से दो लोगों को गोली मार दी गई जिसमें से सुबोध नामक एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं जिसमें एक युवक को गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के संबंध में अब तक मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेट मैच खेलने के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था और इसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है.

विवाद आज का नहीं कुछ दिन पहले का है लेकिन इस घटना को अंजाम आज दिया गया, जब सारे लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. जिस युवक की मौत हुई उसका नाम सुबोध कुमार है और उसकी चचेरी बहन की शादी थी. आज ही बारात आने वाली थी जिसकी तैयारी चल रही थी लेकिन माहौल एक पल में गमगीन हो गया. मामले की जानकारी परसबीघा थाना अध्यक्ष को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि घटना की वजह और सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

Tags: Bihar News, Jehanabad news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें