ग्वालियर की ‘बाहुबली’ पेटीज…इसमें पड़ते हैं 18 से ज्यादा आइटम, 20 रुपये है रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय राठौड़/ग्वालियर: आपने बाहुबली मूवी तो कई बार देखी होगी पर क्या कभी बाहुबली पेटीज के बारे में सुना है. अगर जानना चाहते हैं इस खास पेटीज के बारे में तो पढ़िए पूरी खबर. और अगर लेना चाहते हैं, इस लजीज और जायकेदार पेटीज का स्वाद तो ग्वालियर में यहां पहुंच जाइए.

ग्वालियर के राम मंदिर क्षेत्र में कैलाश टॉकीज के सामने एक पेटीज की दुकान है, जिसका नाम ताज पेटीज कॉर्नर है. संचालक ताज ने बताया कि शहर में मसाला पेटीज की शुरुआत उनके भाई ने 25 साल पहले की थी. तब महज 5 रुपये में पेटीज उपलब्ध बिकती थी. उनका देहांत कुछ साल पहले हो चुका है. अब उनकी दुकान में पेटीज 20 रुपये में है.

पेटीज में पड़ते हैं 18 तरह के आइटम
ताज ने बताया कि उनकी दुकान पर जो पेटीज मिलती है, वह मार्केट में मिलने वाली पेटीज से थोड़ी बड़ी है. इसे तैयार करने में 18 से अधिक आयटम डाले जाते हैं, जिसमें कई आइटम घर पर तैयार किए जाते हैं. इसमें लहसुन की चटनी व कुछ विशेष मसाले हैं, जिन्हें वह खुद ही तैयार करते हैं. बताया कि रोजाना पेटीज में लगभग 8 से 10 किलो प्याज, 2 किलो से अधिक हरी मिर्च, 1 किलो से अधिक पनीर और मक्खन लग जाता है.

दूर-दूर से लोग आते हैं शौकीन
ताज की मानें तो उनकी दुकान पर केवल ग्वालियर से नहीं बल्कि भिंड, मुरैना, श्योपुर दतिया आदि शहरों से भी लोग पेटीज का स्वाद लेने आते हैं. रोजाना लगभग 2 किलो हरी मिर्च और 5 से 10 किलो प्याज लग जाती है. इसके अलावा 1 किलो पनीर और मटर भी लग जाती है. तभी पेटीज का स्वाद लोगों को अपना मुरीद बनाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 20:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें