Avadh University: इस तारीख को होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा, यहां जानिए पूरी डिटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: अगर आप अवध विश्वविद्यालय से पीएचडी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. दरअसल, अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा को लेकर एक बैठक की है, जिसमें पीएचडी में प्रवेश परीक्षा को लेकर तिथि की घोषणा की गई है. 4 जून 2023 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी.

परीक्षा कराने के लिए अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने 6 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जिसमें 9 केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है. इन केंद्रों पर 37 विषयों में 1767 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा से नेट व जेआरएफ के विद्यार्थी को छूट भी प्रदान की जाएगी. परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

आगे बताया कि इसमें केंद्राध्यक्ष के साथ 9 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. इन केन्द्रों पर 37 विषयों में 1767 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें पीएचडी प्रवेश परीक्षा से नेट व जेआरएफ के विद्यार्थियों को औपबंधित छूट प्रदान की गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

एक घंटा पहले पहुंचना होगा
विश्वविद्यालय परिसर में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग, गणित एवं सांख्यिकी विभाग, इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग शिक्षा संकाय विभाग, प्रचेता भवन, दीक्षा भवन में 37 विषयों की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी. प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 तक होगी. इसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटा पूर्व निर्धारित केंद्रों पर पहुंचना होगा. इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा. इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे.

अवध विश्वविद्यालय की गूगल लोकेशन: https://maps.app.goo.gl/93tdgwnXS3AycmBAA

Tags: Avadh University, Ayodhya News, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें