वन विभाग बागवानी लगाने के लिए किसानों को लागत से अधिक दे रहा है पैसा, जानिए कैसे उठाए योजना का लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल कुमार /छपरा. किसान यदिबागवानी करना चाहते हैं तो यह खबर उनके लिए बेहद खास हो सकता है. वन विभाग का कृषि वानिकी योजना किसानों के सपनों को साकार कर सकता है. वन विभाग सस्ते दर पर किसानों को अलग-अलग किस्म के पौधे उपलब्ध करा रहा है. यह योजना पर्यावरण संरक्षण से लेकर किसानों की आय में भी वृद्धि कर सकता है. इस योजना के तहत किसानों को महज 10 रूपए में हीं पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है. किसान मात्र 10 रूपए में सागवान, महोगनी, सफेदा, आम, अमरूद सहित अन्य फलदार और लकड़ी वाले पौधे ले सकते हैं. हालांकि योजना के कुछ मानक तय किए गए है. किसानों को इसका पालन करना होगा.

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

छपरा वन प्रमंडल के डीएफओ रामसुंदर ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, जमीन की रसीद, बैंक पासबुक लेकर छपरा वन विभाग के शिशु पार्क के समीप पहुंचना होगा. जहां कागजात के आधार पर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. कार्यालय में मौजूद अधिकारियों के द्वारा इस योजना के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी जाएगी. जब किसान सहमत होंगे तो उनके पसंद का पौधा उपलब्ध कराया जाएगा.डीएफओ ने बताया कि इस योजना के तहत छपरा में एक लाख से अधिक पौधे लगाया जाना है. जिसको लेकर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है.

बागवानी में 50 प्रतिशत पौधे जीवित रहने पर किसानों को मिलेगा अनुदान

छपरा वन प्रमंडल के डीएफओ रामसुंदर ने बताया कि कृषि वानिकी योजना की खास बात यह है कि बागवानी लगाने के तीन वर्ष के बाद यदि 50 प्रतिशत से अधिक पौधे जीवित रहता है तो 60 रूपए प्रति पौधा के हिसाब से किसानों को वन विभाग राशि का भुगतान भी करते हैं. यही नहीं किसान पौधा लेते समय जो 10 रूपए जमा करते हैं. वह भी किसानों को लौटा दिया जाता है. वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस योजना का किसान बड़े पैमाने पर लाभ उठा रहे है. यह योजना पर्यावरण में बदलाव लाने में कारगत साबित होगा. छपरा के किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं.

Tags: Bihar Government, Bihar News, Chapra news, Farmer, Scheme

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें