Raebareli News : सरकार की इस योजना से ग्रामीण अंचल की महिलाएं भी बन रही आत्मनिर्भर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ वर्मा/रायबरेली. केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर व जागरूक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम एवं योजनाएं संचालित कर रही है. जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें. इसी का नतीजा है कि रायबरेली जनपद के ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग के किनारे बरारा बुजुर्ग गांव की महिलाएं स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बन करअपने साथ ही अपने परिवार वह कई अन्य लोगों को रोजगार मुहैया करा रही हैं.

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रायबरेली जिले के बरारा बुजुर्ग गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह के जरिए गांव में ही स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं. उसके लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के सहयोग से गांव की महिलाओं को प्रशिक्षित किया. जिसके बाद सभी महिलाओं को सामुदायिक निवेश निधि से आर्थिक सहायता के तौर पर अनुदान दिलाया.

महिलाओं को मिला आय वृद्धि का बेहतरीन अवसर
महिलाओं ने मार्च-अप्रैल में अपना स्वरोजगार शुरू किया. जिसमें उन्होंने हैंड वॉश टॉयलेट क्लीनर फिनायल के साथ ही हर्बल शैंपू बनाने का कार्य शुरू किया. अब तक इन महिलाओं ने लगभग 250 डिब्बा क्लीनर ,400 डिब्बा फिनायल ,50 डिब्बा हर्बल शैंपू और 150 डिब्बा हैंड वास बनाकरइन महिलाओं ने यह उत्पाद बनाए साथ ही ये उत्पाद उच्चतम क्वालिटी व कम मूल्य होने के चलते ही लोग इन्हें ज्यादा से ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं. जिससे इन उत्पादों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है.

सरकार की मदद से एक नई जीवन की हो रही शुरुआत
स्वरोजगार के जरिए एक नए जीवन की शुरुआत करने वाली बरारा बुजुर्ग गांव की रेखा बताती है कि सरकार की मदद से महिलाएं भी एक नए जीवन की शुरुआत कर रही हैं और उन्हें अब दूसरों पर आश्रित नहीं रहना पड़ रहा है. सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत हम लोगों को बैंक अनुदान भी दे रही है. जिससे हम लोग अपना स्वरोजगार शुरू कर के कई अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं.

महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का सब सरकारी दफ्तरों में भी हो रहा उपयोग

न्यूज 18 से बात करते हुए आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि गांव की महिलाएं समूह के जरिए अच्छे से अच्छे उत्पाद बना रही हैं जिन्हें अब सरकारी विभागों द्वारा इस्तेमाल में लिया जाना शुरू हो गया है यह उत्पाद ब्रांडेड उत्पादों के मुकाबले में कुछ रुपए सस्ते भी हैं जिन्हें अब सरकारी दफ्तरों में भी इस्तेमाल लाए जाने की भी योजना है.

Tags: Raebareli News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें