Chapra Crime News: महिला से 6 आरोपियों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. सारण में अकेली औरत को खेत में देखकर 6 मनचलों के अंदर का हैवान जाग उठा और सब ने मिलकर अकेली औरत की इज्जत को तार-तार कर दिया. सारण जिला के भेल्दी थाना क्षेत्र में शौच के लिए घर से निकली 35 वर्षीय महिला के साथ आधा दर्जन मनचलों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.

हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है. वहीं गिरफ्तार दोनों युवकों को मेडिकल टेस्ट के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है जबकि इस मामले में अन्य चार आरोपी फरार हैं.

6 आरोपियों ने महिला से किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि गांव के बाहर खेत में छह लोग गांजा पी रहे थे. इसी बीच उनकी नजर अकेली महिला पर पड़ी तो सबने उसे पकड़ कर कब्जे में ले लिया. जिसके बाद सभी युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. महिला किसी तरह मनचलों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपनी आपबीती परिवार वालों को बताई. जिसके बाद परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को गिरफ्तार कर किया. गिरफ्तारी के दोनों से पूछताछ की गई. साथ हीं दोनों गिरफ्तार युवक और पीड़ित महिला को छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी
इस घटना की पुष्टि करते हुए भेल्दी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इसमें शामिल अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भेल्दी थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार सिंह व राजेश शर्मा के रूप में हुई है. दोनों से अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जा रही है. फरार अन्य चार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Tags: Bihar News, Crime News, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें