Project k में प्रभास को 50 करोड़, विलन को 150 करोड़ के ऑफर का सामने आया सच, 68 साल हीरो को लेकर हुआ खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) जो शंकर की ‘इंडियन 2’ (Indian 2) की शूटिंग में बिजी हैं. साथ ही उन्हें लेकर हफ्ते भर से खबरें है कि उन्हें प्रभास स्टारर प्रोजेक्ट के में प्रतिपक्षी की भूमिका निभाने के प्रस्ताव के साथ संपर्क किया गया है. वे भी अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की तरह फिल्म में एक अहल रोल में नजर आएंगे, निर्माताओं ने हासन के साथ बातचीत शुरू कर दी है. अब कमल हासन ने खुद ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच बताया.

बीते मंगलवार से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि निर्माता अश्विनी दत्त ने कमल हासन से प्रोजेक्ट के में विलन की भूमिका निभाने के लिए पारिश्रमिक के रूप में 150 करोड़ रुपए की भारी फीस ऑफर की गई है. फिल्म की यूनिट के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि यह सच है कि कमल हासन को प्रोजेक्ट के में प्रतिपक्षी की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है. हालांकि, उन्होंने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि दिग्गज अभिनेता को ₹150 करोड़ के पारिश्रमिक की पेशकश की गई है. जबकि प्रभास को इस फिल्म से 50 करोड़ रुपए मिल बतौर फीस मिल रहे हैं. HT से बातचीत में सूत्र ने कहा, ‘कमल सर के साथ बातचीत शुरू हो गई है. उन्होंने अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की है. हमें इस बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए एक या 2 सप्ताह का समय लगेगा. तब ही पता चलेगा कि उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार किया है या नहीं.

प्रोजेक्ट के की शूटिंग 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी है
हाल ही में एक तेलुगू चैनल को दिए इंटरव्यू में निर्माता अश्विनी दत्त ने इस परियोजना पर खुलकर बात की और कई अपडेट साझा किए थे. क्लिप में, दत्त ने कहा, ‘यह एक ग्राफिक्स-हैवी फिल्म होगी. हमें ग्राफिक्स पर काम शुरू किए पांच महीने हो चुके हैं और यह अगले साल भी चलेगा. हमने अब तक लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है.’ नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ये एक साइंस-फिक्शन फिल्म है. फरवरी 2020 में, प्रोजेक्ट के की आधिकारिक तौर पर एक विशेष वीडियो के माध्यम से घोषणा की गई थी.

हाल ही में एक इंटरव्यू में राणा दग्गुबाती ने कहा, ‘मैं भी इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं और ये तेलुगू से एक ग्लोबल फिल्म बन सकती है जो कई फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक करेगी! राणा ने आगे तर्क दिया कि प्रोजेक्ट के पश्चिम के साथ सहयोग की सीमाएं भी खोलेगी.’ प्रोजेक्ट के 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी. इसके जरिए प्रभास और दीपिका पहली बार पर्दे पर एक साथ दिखने वाले हैं. दोनों को देखने के लिए राणा की तरह इनके फैंस भी इंतजार कर रहे हैं.

Tags: Prabhas, South cinema, South cinema News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें