
नई दिल्ली. REET Result 2023: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (स्तर -2) पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से रिजल्ट देखकर डाउनलोड कर सकते हैं. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए उपस्थित होना होगा.
बता दें कि RSMSSB REET 2022 परीक्षा 25, 26, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित की गई थी. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 21,000 प्राथमिक और 27,000 उच्च प्राथमिक पदों सहित कुल 48,000 रिक्तियों को भरना है. इसके तहत सामाजिक विज्ञान के 4 हजार 712 पदों के लिए रिजल्ट की घोषणा की गई है. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यहां आधिकारिक वेबसाइट देखें.
REET Result 2023: रीट मेन्स लेवल 2 का रिजल्ट ऐसे करें चेक
आपके शहर से (जयपुर)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें.
- यहां होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें.
- रीट मेन्स लेवल 2 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
REET Mains Level 1 Result पहले हो चुका है जारी
बता दें कि रीट परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी प्राइमरी स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र होते हैं. इससे पहले RSMSSB रीट मेन्स लेवल 1 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. इसमें कुल 41 हजार 546 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था.
ये भी पढ़ें-
UP BTC DELED Admission 2023: यूपी बीटीसी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन शुरू, 35 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने का सुनहरा मौका, AFCAT 2 के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन
.
Tags: Exam result, Job news, REET exam
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:46 IST








