खेत में पहुंचकर अफसर बेटे ने किया सैल्यूट, तो भर आईं पिता की आंखें, देखें वायरल वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा. किसान भरी जेठ की दुपहरी में खेत में काम कर रहा था. तभी एक अफसर की वर्दी में नौजवान बुजुर्ग किसान के पास आता है और पैरों की तरफ झुकता है, पैर छूता है और बुजुर्ग किसान को सैल्यूट करता है. वर्दी वाले अफसर ने जैसे ही बुजुर्ग किसान को गले लगाया किसान को पता चल गया कि ये कोई और नहीं बल्कि उसका ही बेटा है, जो कि अब अफसर बनकर लौटा है. फिर जैसे ही अफसर बेटे ने अपनी कैप अपने पिता को पहनाई तो उसकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली और आगे की कहानी आंसुओं ने बयां कर दी, गर्व से सीना चौड़ा हो गया. ये किसी कहानी की स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि हकीकत है आगरा के गुतिला गांव के रहने वाले किसान पान सिंह तोमर के बेटे ऋषि तोमर की. जो रेंज फारेस्ट अफसर बनकर गांव लौटा है.

हिमाचल से 8 महीने की ट्रेनिंग पूरी करके जैसे ही ऋषि तोमर अपने घर पहुंचा, तो सबसे पहले उसने अपने पिता से मिलना चाहा. लेकिन पिता भरी दुपहरी में खेतों में काम कर रहे थे. तो अफ़सर बेटा अपने पिता से मिलने खेत पर जा पहुंचा. खेतों में काम कर रहे पिता के पैर छूकर जैसे ही ऋषि ने सैल्यूट किया तो पिता की आंखों से आंसू बह निकले. बेटे को वर्दी में देखकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पिता पुत्र का यह भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और खूब शेयर भी कर रहे हैं.

किसान परिवार में जन्मे ऋषि तोमर शुरू से ही पढ़ने में होशियार रहे हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके गांव में हुई थी. 2007 से हिंदी माध्यम से इंटर किया. 2012 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स से B.Tec किया और रेलवे में नौकरी लग गई. ऋषि इस नौकरी से संतुष्ट नहीं थे. तैयारी जारी रखी. इस दौरान उन्होंने यूपीएससी और यूपी पीएससी की तैयारी भी की. 2019 में उन्होंने पीसीएस की परीक्षा दी. जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया चौथी रैंक हासिल की. उनका चयन वन विभाग में रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर हुआ. इसके बाद 31 मई को ऋषि तोमर 18 महीने का प्रशिक्षण लेने के लिए हिमाचल चले गए. ऋषि को मेरठ में पोस्टिंग मिली है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाइयों को दिया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 14:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें