Instagram पर मनचलों के मैसेज से हैं परेशाान! सेटिंग में बदलाव करके तुरंत मिलेगा छुटकारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

क्या आप जानते हैं इंस्टाग्राम के मैसेज ब्लॉकिंग फीरक के बारे में
ये फीचर बेवजह के डायरेक्ट मैसेज और कॉल से दिलाता है छुटकारा
यहां जानें मैसेज ब्लॉकिंग फीचर को एक्टिव करने का तरीका

नई दिल्ली. मेटा की सब कंपनी इंस्टाग्राम का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इसके जरिए यूजर्स कमाई के साथ अपने आर्ट स्किल को भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं. दरसअल इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ वीडियो रील्स भी बनाई जाती है. कई लोग रील्स और फोटो पर मंत्रमुग्ध होकर लोगों को इंस्टाग्राम पर मैसेज या कॉल करके परेशान करते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां हम आपको ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपको मनचलों से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा.

इंस्टाग्राम का मैसेज ब्लॉकिंग फीचर
इंस्टाग्राम ने अनचाल लोगों की मैसेज को रोकने के लिए मैसेज ब्लॉकिंग फीचर पेश किया है. इस फीचर की मदद से आप अनजान लोगों के मैसेज को ब्लॉक कर सकते है। दरअसल इंस्टाग्राम पर जो लोग आपको फॉलो करते है और जिन्हें आप फॉलो करते है, ये सभी आपको मैसेज कर सकते है. अगर आप प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव नहीं करते हैं, तो आपको अनजान लोग भी डायरेक्ट मैसेज और कॉल कर सकते हैं. आइए जानते हैं मैसेज ब्लॉकिंग फीचर को कैसे एक्टिव कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : बम की तरह फटेगा रेफ्रिजरेटर! एक छोटी सी गलती से उड़ जाएंगे इसके परखच्चे

मैसेज ब्लॉकिंग फीचर को एक्टिव करने का तरीका

  • अपने इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करें.
  • अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन के राइट साइड में ऊपर की ओर तीन डॉट्स होंगे, उन को टैप करें.
  • इसके बाद सेटिंग्स में जाएं.
  • फिर प्राइवेसी के ऑप्शन को टैप करें.

यह भी पढ़ें : खाली पड़ी छत बन जाएगी पावर हाउस, जिंदगी भर नहीं आएगा बिजली का बिल और पूरे घर में जमकर चलाएं AC और पंखे

  • इसके बाद इंटरेक्शन टैब के तरह मैसेज विकल्प का चुनाव करें.
  • Instagram पर Other People टैब के तहत Others पर टैप करें.
  • डिलीवर रिक्वेस्ट टू टैब के तहत Do not receive requests विकल्प पर चेक करें.

मैसेज ब्लॉकिंग फीचर आपके दूसरे कामों भी आ सकता है. इसके जरिए आप अनजान लोगों के इंटरेक्शन से भी बच सकते हैं. साथ ही आप क्रिमिनल माइंड के लोगों से भी बच सकते हैं जो कि, आपके फोटो और वीडियों पर भद्दे कमेंट करते हैं.

Tags: Food Instagrammers, Instagram, Instagram model, Instagram Post, Instagram video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें