World Bicycle Day 2023: कोटा में यह अधिकारी हर दिन चलाते है 10 KM साइकिल, गिनाते हैं साइकलिंग के फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/कोटा. साइकिल चलाना या फिर इसे सीखना किसी के लिए बचपन के शुरुआती दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. ये किसी भी इंसान के बचपन का सबसे पसंदीदा लम्हा होता है. विश्व साइकिल दिवस पर न्यूज़ 18 लोकल एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहा है जो शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ साइकिल चला कर खुद को फिट रख रहे हैं. वो इसके माध्यम से लोगों को भी स्वस्थ रहने का संदेश भी दे रहे हैं.

राजस्थान के कोटा के एडिशनल डिविजनल कमिश्नर राजपाल सिंह ने बताया कि जब वो गांव के स्कूल में पढ़ते थे तब अपने दोस्तों के साथ साइकिल से स्कूल जाया करते थे. बचपन में उन्हें सबसे ज्यादा किसी चीज का शौक था तो वो साइकिल चलाने का था. हर बच्चे का सपना होता है कि उसके पास अपनी एक साइकिल हो, जिसे वो बड़े ही मस्ती से चला सके. हर इंसान के पास साइकिल से जुड़ी कोई-न-कोई कहानी और यादें जरूर होती है. हालांकि, यह कम ही लोगों को मालूम होगा कि हर साल वर्ल्ड साइकिल डे भी मनाया जाता है.

राजपाल सिंह ने बताया कि वो आज भी प्रतिदिन अपने शरीर को फिट रखने के लिए एक घंटे का समय निकालते हैं और कम से कम 10 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं. छुट्टी वाले दिन राजपाल सिंह साइकिल लेकर लंबे सफर पर निकल जाते हैं. साइकिल चलाने से उनके शरीर को एनर्जी मिलती है. उन्होंने बताया कि बचपन में घर के काम में कहीं जाना होता था तो साइकिल लेकर ही जाते थे बचपन का शौक आज भी जारी है. बचपन में स्कूल से लेकर कॉलेज लाइफ़ मैं भी साइकिल का साथ ना नहीं छोड़ा प्रशासनिक सेवा में आने के बाद भी प्रतिदिन साइकिल चलाने का नियम जारी है. साइकिल चलाना प्रकृति मा के साथ स्नेह प्रदर्शन भी है. क्योंकि यह प्रकृति को वाहनों के वायु और ध्वनि प्रदूषण से भी बचाता है.

आपके शहर से (कोटा)

राजपाल सिंह ने बताया कि बेहतर मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए लोगों को साइकिल का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे दुनिया भर की संस्कृति में सस्टेनेबल डेवलपमेंट, हेल्थ, बीमारियों से बचाव और एक दूसरे के प्रति आदर की भावना को बल मिल सके. भागमभाग भरी जिंदगी में आदमी साइकिल चलाना भूलता जा रहा है. घर के पास से अगर सामान भी लाना हो तो वह मोटरसाइकिल या कार का प्रयोग करता है.

Tags: Bicycle, Cycle, Kota news, Rajasthan news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें