Health News: सरदार अस्पताल में पैलिएटिव केयर वार्ड की शुरुआत, लाइलाज बीमारी के मरीजों मिलेगी राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार / बोकारो. बोकारो सदर अस्पताल में लाइलाज बीमारियों और रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए पैलिएटिव केयर वार्ड की शुरुआत की गई है. इस वार्ड में कैंसर, एड्स, हृदय रोग, गुर्दा रोग, कोमा में चले गए मरीजों की विशेष देखभाल की जाएगी.

इस वार्ड में मरीजों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सेवाएं दी जाएंगी और उन्हें मोटिवेट भी किया जाएगा. पैलिएटिव केयर वार्ड में दाखिल होने वाले मरीजों का मुख्य रूप से शारीरिक पीड़ा दर्द के अलावा, मरीजों के असहजता को भी दूर किया जाएगा. जिसके लिए मरीजों को दर्द के इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं मानसिक रूप से पीड़ित मरीजों की मनोचिकित्सकों द्वारा काउंसिलिग की जाएगी.

मरीजों के लिए धार्मिक प्रवचन और प्रेरणादायक कहानियाों की होगी सुविधा

साथ ही मरीजों को आध्यात्मिक से जोड़ने के लिए वार्ड में धार्मिक प्रवचन और प्रेरणादायक कहानियां टीवी पर दिखाई जाएंगी. इसके साथ ही पैलिएटिव केयर वार्ड मे मरीजों की सुविधाओं के लिए व्हीलचेयर, सपोर्टिव बेड और पोर्टेबल स्टैंड की सुविधा दी गई है.

सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि पैलिएटिव केयर वार्ड में मुख्य रूप से वह सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जो एक लाइलाज बीमारी के मरीजों को पेनफुल डेथ से बचाने में मदद कर सकती है. इसका उद्देश्य मरीजों के जीवन के पीड़ा को कम कर सरल बनाना है. यहां फिलहाल 10 बेड उपलब्ध है. जिसे भविष्य में बढ़ाने की योजना है.

Tags: Bokaro news, Health, Jharkhand news, Medical

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें