Odisha Train Crash: भीषण दुर्घटना से शोक में डूबे भारतीय खिलाड़ी, कोहली से लेकर गंभीर तक, इन खिलाड़ियों ने जताया दुख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भीषण रेल दुर्घटना से शोक में डूबे भारतीय खिलाड़ी
कोहली से लेकर गंभीर तक, इन खिलाड़ियों ने जताया दुख

नई दिल्ली. ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास दिल दहला देनी वाली भीषण रेल दुर्घटना हुई है. बताया जा रहा है इस हादसे में करीब 230 से ज्यादा लोगों की मौत हुए है, जबकि 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. देश में हुए इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद हर कोई स्तब्ध है. जो लोग वहां नहीं पहुंच पा रहा है वह सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सवेंदना व्यक्त कर रहे हैं. इसी कड़ी में देश के कुछ खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं, जो इस प्रकार है-

विराट कोहली:

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’

यह भी पढ़ें- WTC Final से पहले फुटबॉल का लुत्फ उठाएंगे विराट-अनुष्का, फाइनल मुकाबले के लिए मिला खास इन्विटेशन

वीरेंद्र सहवाग:

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने लिखा है, ‘ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़े दुखद ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

गौतम गंभीर:

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘ओडिशा में हुई जनहानि से स्तब्ध हूं. ईश्वर पीड़ित परिवारों को शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. देश आपके साथ खड़ा है.’

मयंक अग्रवाल:

टीम इंडिया के मौजूदा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, ‘बालासोर में दुखद ट्रेन दुर्घटना से प्रभावित सभी पीड़ितों और उनके परिवार जन के प्रति मेरी संवेदना है.’

इरफान पठान:

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने लिखा है, ‘ओडिशा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. इस भीषण ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना.’

बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी जल्द ही बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करने वाली हैं. टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार रात दुर्घटना के बारे में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से टेलीफोन पर बातचीत भी की है.

Tags: Odisha, Team india, Train, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें