हाइलाइट्स
बीजेपी की अल्पसंख्यक नीति
कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के हमले कुंद करने की तैयारी
सूफी संवाद, अल्पसंख्यक प्रबुद्धजन सम्मेलन और पसमांदा सम्मेलन होंगे
जयपुर. राजस्थान विधानसभा समेत आगामी लोकसभा चुनावों में अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए बीजेपी (BJP) ने बड़ी रणनीति तैयार की है. इस रणनीति के तहत देशभर में अल्पसंख्यकों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे (Minority Front) ने इसके लिए राजस्थान के हुसैन खान को राष्ट्रीय प्रभारी का जिम्मा सौंपा है. अल्पसंख्यकों को लेकर बीजेपी हमेशा से ही विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रही है. वर्ष 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद विपक्षी पार्टियों के हमले और तेज हो गए. बीजेपी ने अब कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के हमलों को कुंद करने के लिए बड़ी रणनीति तैयार कर ली है.
बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे को सभी अल्पसंख्यकों को साधने की बड़ी जिम्मेदारी दी है. इस रणनीति के तहत देश के 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. अल्पसंख्यक मोर्चे की ओर से सबसे पहले प्रदेश, जिला और फिर मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा. उसके बाद सूफी संवाद, अल्पसंख्यक प्रबुद्धजन सम्मेलन, पसमांदा सम्मेलन और महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे ने इसके लिए राजस्थान के हुसैन खान को राष्ट्रीय प्रभारी का जिम्मा सौंपा है.
गहलोत बनाम पायलट: सुलह का नहीं बन पाया फॉर्मूला! सचिन जल्द कर सकते हैं नई रणनीति का खुलासा
आपके शहर से (जयपुर)

Pushkar से बड़ी खबर, सरोवर में शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप | Rajasthan | Latest News

Taste Of Summer: कोल्ड ड्रिंक्स के जमाने में अलवर में कैरी की छाछ का हल्ला बोल, दाम भी बेहद कम

Railway Recruitment 2023: रेलवे कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, अच्छी है सैलरी

Odisha Train Accident पर PM Modi ने बुलाई बैठक । Coromandel Train Accident | Train Derail

CM Ashok Gehlot जाएंगे सांचौर, Jalore और पाली जाएंगे | Rajasthan | Latest News | Sachin Pilot

Ashwini Vaishnaw पहुंचे Balasore | Odisha Train Accident | Coromandel Train Accident | Train Derail

Odisha Train Accident किस वजह से हुआ? | Ashwini Vaishnaw | Coromandel Train Accident | Train Derail

Rajasthan Weather: नागौर के तापमान में आई गिरावट, जमकर हुई बारिश, IMD का आया बड़ा अपडेट

बहन की मौत से सदमे में आया भाई, जलती चिता में कूद पड़ा, 30 घंटे बाद ही दुनिया को कहा अलविदा

Ajmer News: मामले में उच्चस्तरीय जांच शुरू, डिस्कॉम के ARO ने किया 15.52 लाख का घोटाला
प्रदेश से मंडल स्तर तक संयोजक बनाए जाएंगे
हुसैन खान ने बताया की आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर एक संयोजक और चार सह संयोजक बनाए जाएंगे. जिला स्तर पर भी एक संयोजक और चार सह संयोजक बनाएं जाएंगे. उसके बाद मंडल स्तर पर टीमों का गठन किया जाएगा और सह प्रभारी बनाएं जाएंगे. खान ने बताया कि मोदी सरकार की 300 योजनाओं का फायदा 30 से 35 फीसदी अल्पसंख्यकों को मिला है. बीजेपी का दावा है देश में 11 करोड़ शौचालयों में से 2.9 करोड़ अल्प संख्यकों के लिए बने.
5 हजार मोदी मित्र बनाए जाएंगे
इसके साथ ही 9 करोड़ गैस कनेक्शन में से 2.8 करोड अल्पसंख्यकों को दिए गए. 46 करोड़ जनधन खातों में से 30 फीसदी खाते अल्पसंख्यकों के खुले. 80 करोड़ लोगों को बांटे गए राशन में से 30 फीसदी अल्पसंख्यक समाज को मिला है. वहीं मुद्रा लोन में भी 30 फीसदी ऋण अल्प संख्यक को दिया गया है. इस अभियान के दौरान देशभर में 65 अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा सीटों पर भी विशेष फोकस किया जाएगा. अल्पसंख्यक बहुल लोकसभा सीटों पर 5 हजार मोदी मित्र बनाए जाएंगे.
यह है बीजेपी का गेम प्लान
अल्पसंख्यक महा जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी हुसैन खान ने बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में भी बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक लाभार्थियों से संपर्क कर बीजेपी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि सूफी सम्मेलन के तहत दरगाहों पर जाकर भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. राजनीति के जानकारों के अनुसार इस अभियान के पीछे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों पर भी बीजेपी की नजर है. बीजेपी चाहती है कि कई कारणों से होने वाले वोटों के नुकसान की भरपाई अल्पसंख्यक वोटों के जरिए जा सके. इसके लिए इस पूरी रणनीति पर काम किया जा रहा है. इस रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए जल्द की कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
.
Tags: BJP, Jaipur news, Minority, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:52 IST








