इस कंपनी की कारें खरीदने के लिए टूट पड़े लोग, 4 लाख से ज्यादा ऑर्डर्स पेंडिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. इस फाइनेंशियल इयर के पहले क्वार्टर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) प्रोडक्शन की शॉर्टेज फेस कर रही है. इसका बड़ा कारण है सेमीकंडक्टर की सप्लाई में आ रही रुकावट. चिप शॉर्टेज की कमी के चलते कंपनी को 1.7 लाख यूनिट्स के प्रोडक्शन में कमी आई है.

4 लाख से अधिक यूनिट्स का मौजूदा बैकलॉग यह साफ जाहिर करता है कि सप्लाई के मुकाबले डिमांड बहुत ज्यादा है. मारुति सुजुकी एर्टिगा की लगभग एक लाख यूनिट की बुकिंग पेंडिंग हैं. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) शशांक श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी कंपनी को अप्रैल में भी प्रॉडक्शन लॉस हुआ है.

जिम्नी और फ्रोंक्स को ग्राहकों का प्यार
मई और जून के महीनों में भी यही स्थिति बनी रहने की उम्मीद है. जबकि एर्टिगा एमपीवी के पास लगभग एक लाख यूनिट्स का ऑर्डर बैकलॉग है, न्यू जेन की ब्रेज़ा, जिसे जून 2022 में लॉन्च किया गया था और ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. यह ध्यान देने योग्य है कि जल्द ही लॉन्च होने वाली जिम्नी लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी और फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट एसयूवी कूपे को अब तक 30,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है.

ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी
Fronx को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था और इसके बाद 7 जून को दो वेरिएंट्स में Jimny ऑफ-रोड SUV और अगले दो महीनों के भीतर बैज-इंजीनियर्ड Innova Hycross लॉन्च की जाएगी. अगले दो वर्षों में, कंपनी सात-सीटर ग्रैंड विटारा और स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें