Railway Recruitment 2023: रेलवे कोच फैक्ट्री में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, 10वीं, ITI पास करें आवेदन, अच्छी है सैलरी 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Railway ICF Chennai Recruitment 2023 Notification: भारतीय रेलवे (Railway) ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई के तहत अपरेंटिस के पदों (Railway Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ICF चेन्नई अपरेंटिस भर्ती अभियान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 मई को शुरू हुई और 30 जून, 2023 को समाप्त होगी. इस भर्ती (Railway ICF Chennai Recruitment 2023) के तहत विभिन्न ट्रेडों के लिए कुल 782 अपरेंटिस सीटें भरी जाएंगी, जिनमें से 252 फ्रेशर्स के लिए और 530 एक्स-ITI के लिए हैं.

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 10+ 2 सिस्टम के तहत साइंस और गणित विषय के साथ दिए गए आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य है. जो भी उम्मीदवार इन पदों (Railway Bharti 2023) के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे Indian Railway ICF की आधिकारिक वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

Railway Recruitment के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवारों के लिए इस भर्ती के तहत अप्लाई करने का ऑनलाइन प्रोसेस 31 मई, 2023 से शुरू हुआ है और 30 जून तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ICF Chennai के जरिए भरे जाने वाले पद
फ्रेशर्स – 252 पद
एक्स ITI-530- पद

Railway ICF Chennai के लिए क्या होगी योग्यता
फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट: उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% के साथ) पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
कारपेंटर, पेंटर और वेल्डर: 10+2 सिस्टम में 10वीं (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) पास होने के साथ नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. साथ ही एक वर्ष और उससे अधिक का प्रोफेशनल ट्रेंड होना चाहिए.
प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन असिस्टेंट: 10वीं कक्षा (न्यूनतम 50% के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए और कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा एक वर्ष और उससे अधिक का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
फ्रेशर्स
फिटर, इलेक्ट्रीशियन और मशीनिस्ट: साइंस और गणित विषय के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.

Railway Bharti के लिए क्या है आयु सीमा
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उनकी आयु 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए 10 वर्ष की छूट है.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Railway ICF Chennai Recruitment 2023 अप्लाई लिंक
Railway ICF Chennai Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

ICF Chennai Recruitment में मिलने वाला स्टाइपेंड
फ्रेशर्स – स्कूल पास-आउट (कक्षा 10वीं) ₹ 6000/- (प्रति माह)
फ्रेशर्स – स्कूल पास-आउट (कक्षा 12वीं) ₹ 7000/- (प्रति माह)
एक्स-ITI – नेशनल या स्टेट सर्टिफिकेट धारक ₹ 7000 / – (प्रति माह)

ये भी पढ़ें…
हेल्थ डिपार्टमेंट में 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 2007 पदों भर्तियां
JEE Main के तहत सेना में ऑफिसर बनने का मौका, जल्द करें अप्लाई

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Indian Railway recruitment, Indian Railways, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें