
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में जीरो रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे तीन बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर रोडवेज बस पर पथराव कर कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी है और कंडक्टर के टिकट के पैसे लेकर फरार हो गए. वहीं पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
दरअसल ये पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पराग डेरी के पास का है. जहां जीरो रोडवेज की बस बांदा की तरफ से चित्रकूट बस स्टैंड जा रही थी तभी पराग डेरी के पास बस में बैठे दो बदमाशों ने बस को रुकवा कर अपने साथियों को बुला कर बस पर पथराव कर दिया और कंडक्टर के साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद कंडक्टर के बैग में रखे टिकट के पैसे लेकर मौके से फरार हो गए.
पीड़ित बस ड्राइवर लोकु मिश्रा ने बताया है कि वह जीरो रोडवेज की बस लेकर कंडक्टर राघवेंद्र के साथ बांदा से प्रयागराज के लिए जा रहे थे तभी बांदा से दो युवा यात्री बस में बैठ गए और चित्रकूट में अपने साथियों को बुलाकर अचानक बस को रुकवा कर बस पर पथराव कर दिया और उनके कंडक्टर को उतार कर उसके साथ मारपीट की और टिकट के पैसे लेकर मौके से फरार हो गए हैं जो यात्री से काटे गए टिकट के रुपये करीब 14 हजार बदमाश उनके पैसे लूट कर भाग गए हैं.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दिया है और बस कंडक्टर के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश करना शुरू कर दिया है. फिलहाल पूरी घटना वहां एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडे का कहना है कि जीरो रोडवेज की बस पर दो लड़कों से वाद विवाद हुआ था जिस पर उन लड़कों ने स्थानीय कुछ लड़कों को बुलाकर बस पर तोड़फोड़ की है जो बस कंडक्टर ने लूट का आरोप लगाया है उसकी जांच की जा रही है. जल्दी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 09:34 IST








