धनिया पराठा स्वाद के साथ देगा भरपूर पोषण, दिल के लिए है फायदेमंद, सिंपल है बनाने का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धनिया पराठा बनाने के लिए हरी धनिया पत्ती का उपयोग किया जाता है.
धनिया पत्ती में दिल को हेल्दी रखने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं.

धनिया पराठा रेसिपी (Dhaniya Paratha Recipe): ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआती पराठे से की जाती है. कई तरह से पराठे नाश्ते में सर्व किये जा सकते हैं. धनिया पराठा भी उनमें से एक है. आप अगर नाश्ते में रूटीन पराठों का स्वाद ले लेकर बोर हो चुके हैं और पराठे की नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो धनिया पराठा को आजमा सकते हैं. आम पराठे की तरह ही बनने वाला धनिया पराठा सुबह की भागदौड़ के बीच एक बेहद ही टेस्टी और जल्दी से तैयार होने वाली फूड डिश है. इसे सब्जी या अचार के साथ खाया जा सकता है.
धनिया पराठा को बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रखा जा सकता है. आप अगर धनिया पराठा बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं धनिया पराठा बनाने की आसान रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: कच्चे आम की खट्टी-मीठी चटनी बनाना है बेहद आसान, इस तरीके से मिनटों में होगी तैयार, बढ़ा देगी खाने का मज़ा

धनिया पराठा बनाने के लिए सामग्री
गेहूं आटा – 1 कटोरी
हरी धनिया पत्ती – 1 बड़ी कटोरी
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
तेल/घी – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

धनिया पराठा बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर धनिया पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को एक बर्तन में छान लें. इसके बाद हरी धनिया पत्ती को तोड़कर मोटे डंठल अलग कर दें और साफ पानी में डालकर धोएं. इसके बाद धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े काट लें. कटा हरा धनिया आटे में डालें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद आटे में गरम मसाला, नमक और 1 चम्मच तेल डालकर सभी चीजों को मिला लें.

अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पराठे के लिए हल्का सख्त आटा गूंथें. इसके बाद आटे को आधा घंटे के लिए ढककर अलग रख दें. तय समय के बाद आटा लेकर एक बार और गूंथें. इसके बाद आटे की समान अनुपात में लोइयां तैयार कर लें. अब एक लोई लेकर उसका पराठा बेल लें. इस बीच एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाएगा लीची का शरबत, तरोताज़ा करेंगे महसूस, बेहद आसान है बनाने का तरीका

जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं. इसके बाद बेला हुआ पराठा डालकर सेकें. कुछ देर बाद पराठे के किनारों पर तेल डालें और उसे पलट दें. पराठे के दूसरी ओर भी तेल लगाएं. पराठे को पलटते हुए तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए. इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारी लोइयों से एक-एक कर पराठा तैयार कर लें. इसे सब्जी, चटनी या अचार के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें