पलामू में इस जगह लगती है हर रोज योगा की निःशुल्क क्लास, नामी गुरु देते हैं प्रशिक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. हम सभी इस बात से पूरी तरह परिचित हैं कि योग करना कितना आवश्यक है. प्रतिदिन सुबह उठकर योगाभ्यास करने से कितना लाभ मिलता है. बता दें कि पलामू जिले की कई चुनिंदा जगहों पर प्रतिदिन नि:शुल्क योगाभ्यास कराया जाता है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क में दर्जनों युवा, महिलाएं, बच्चे, जवान, बूढ़े कोड योगाभ्यास करने आते हैं. अंबेडकर पार्क में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से योगाभ्यास शुरू हो जाता है. पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में नि:शुल्क योगाभ्यास की कक्षा कराई जाती है. यहां सुबह 5 बजे से 6:30 तक योगाभ्यास कराया जाता है.

योगाभ्यास कराने वाले गुरु पवन ने न्यूज 18 लोकल को बताया कि 6 महीने से अंबेडकर पार्क में योगाभ्यास कराया जा रहा है. इससे पहले चैनपुर प्रखंड में योगाभ्यास कराया जाता था. वहां भी लोगों की रुचि बढ़ती गई. इसके साथ 6 महीने पहले अंबेडकर पार्क में योगाभ्यास कराना शुरू किया गया. आज के समय में काफी संख्या में लोग योग कर निरोग हो रहे हैं.

योग गुरु पवन ने कहा कि योग करना उतना ही जरूरी है जितना कि भोजन करना. यहां पतंजलि योगपीठ के द्वारा योग कराया जाता है. लोगों को 8 प्रकार के प्राणायाम कराए जाते हैं. साथ ही बीमारी के अनुसार लोगों को आसन कराया जाता है. शुगर पेशेंट को शुगर से जुड़ा आसन, स्पाइनल में दर्द दूर करने के लिए अलग आसन, घुटने, कमर दर्द, गैस की समस्या के लिए अलग-अलग योगाभ्यास कराया जाता है. योगाभ्यास करने आए केशव शुक्ला ने बताया कि 13 साल पूर्व पुलिस सेवा से रिटायर हो चुके हैं और पिछले 3 साल से रोज योगा करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 07:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें