Wrestlers Protest: वर्ल्ड कप विजेता टीम के बयान से अलग हुए बिन्नी, कहा- खेल को राजनीति को…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप विजेता टीम के बयान से अलग हुए रोजर बिन्नी
कहा- खेल को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने जारी पहलवानों के विरोध प्रदर्शन पर खुद को 1983 वर्ल्ड विजेता टीम के सदस्यों से अलग कर लिया है. उनका कहना है कि खेल और राजनीति को एक साथ नहीं जोड़ना चाहिए. पूर्व क्रिकेटर ने एएनआई के साथ हुई बातचीत के दौरान बताया कि पहलवानों के विरोध की मौजूदा स्थिति पर बयान जारी करने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट गलत है. उन्होंने यह भी कहा कि मामला अधिकारियों के विचाराधीन है और खेल को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

बिन्नी ने एएनआई के साथ हुई बातचीत के दौरान कहा, ‘कुछ मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि मैंने पहलवानों के विरोध की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है. मेरा मानना ​​है कि सक्षम अधिकारी इस मुद्दे को हल करने के लिए काम कर रहे हैं. एक पूर्व क्रिकेटर के रूप में मेरा मानना ​​है कि खेल को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए.’

यह भी पढ़ें- WTC Final से पहले फुटबॉल का लुत्फ उठाएंगे विराट-अनुष्का, फाइनल मुकाबले के लिए मिला खास इन्विटेशन

इससे पहले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पहलवानों के समर्थन में आवाज उठाई और इस मुद्दे से निपटने के प्रति असंतोष व्यक्त किया था. उनका कहना है कि खेल की उपलब्धियों के माध्यम से देश का सम्मान बढ़ाने वाले पहलवान न्याय के हकदार हैं.

बृजभूषण सिंह पर बात करते हुए आजाद ने कहा ने कहा कि, ‘जब आधा दर्जन से अधिक लड़कियों ने उन पर आरोप लगाया है तो उन्हें पॉक्सो अधिनियम के तहत तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए था.’

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्यों ने शुक्रवार को पहलवानों से आग्रह किया था कि अपनी मेहनत से कमाई गई पदकों को गंगा नदी में बहाने का फैसला जल्दबाजी में न लें.

बता दें बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट सहित देश के कई पहलवान बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी का मांग कर रहे हैं.

Tags: Roger Binny, Team india, World cup 1983, Wrestlers Protest

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें