कॉकटेल पार्टी के लिए चाहते हैं किलर लुक, 4 फैशन टिप्स करें फॉलो, हर कोई आपको ही देखेगा बार-बार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कॉकटेल पार्टी के लिए ड्रेस के फैब्रिक पर ध्यान दें.
ड्रेस सेलेक्ट करते समय कलर पर फोकस करना भी जरूरी है.

Cocktail Party Fashion Tips: वैसे तो लोगों की वार्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरी रहती है, लेकिन कभी किसी पार्टी में जाने की बात हो तो सबको अपनी अलमीरा खाली सी नजर आती है. अगर बात कॉकटेल पार्टी में जाने की हो, तो फिर ये सोचना भी मुश्किल हो जाता है कि आखिर पहनी कौन सी ड्रेस जाए, ताकि कॉकटेल पार्टी के लिए लुक परफेक्ट नजर आए.

दरअसल, कॉकटेल पार्टी में जाने के लिए लोगों को ड्रेस का सेलेक्शन करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में कई बार लोग गलत ड्रेस भी सेलेक्ट कर लेते हैं, इसलिए हम आपको बताते हैं कॉकटेल पार्टी के लिए बेस्ट ड्रेस सेलेक्ट करने के कुछ टिप्स. इन्हें फॉलो करके आप आसानी से पार्टी में किलर लुक हासिल कर सकते हैं.

ड्रेस के फैब्रिक पर दें ध्यान
कॉकटेल पार्टी आम पार्टी से थोड़ा अलग हटकर होती है, इसलिए इस पार्टी के लिए कुछ स्पेशल फैब्रिक वाली ड्रेस कैरी करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. ऐसे में आप चाहें तो वेलवेट और सिल्क फैब्रिक की ड्रेस पहन सकते हैं. इस तरह से आपका लुक काफी किलर लग सकता है. इतना ही नहीं आपका ड्रेसिंग सेन्स भी बाक़ी लोगों से काफी डिफरेंट नजर आएगा.

ये भी पढ़ें: पुरुषों के लिए बेस्ट हैं 5 फैशन टिप्स, मिनटों में मिलेगा स्टाइलिश लुक, पर्सनैलिटी भी होगी इम्प्रूव

कैजुएल ड्रेस ट्राई कर सकते हैं
बाकी थीम और नॉर्मल पार्टीज से अलग होने वाली कॉकटेल पार्टी के लिए जरूरी नहीं है कि केवल फॉर्मल कपड़े ही कैरी किए जाएं. आप चाहें तो कुछ अलग स्टाइल में कैजुअल ड्रेस कैरी करके भी पार्टी में कूल लुक हासिल कर सकते हैं. ऐसे में कैजुअल शर्ट के साथ कोट या डेनिम जींस कैरी करना आपके लिए बेहतर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: High Heels Wearing Tips: हाई हील्स पहनने में आती है दिक्कत, 5 टिप्स करें फॉलो, आसानी से कर लेंगी कैरी

कलर पर करें फोकस
बेस्ट अटायर के लिए कलर पर फोकस करना भी जरूरी होता है. वैसे तो कॉकटेल पार्टी के लिए ड्रेस कोड इन्वाइट में मेंशन कर दिया जाता है. लेकिन कभी ऐसा न होने पर आप डार्क कलर की ड्रेस कैरी कर सकते हैं. इसके लिए आप माइल्ड ब्लू कलर या व्हाइट टी शर्ट का सेलेक्शन कर सकते हैं. ये आपको काफी रॉयल लुक दे सकता है.

क्लीनिंग और क्रीज चेक करें
कॉकटेल पार्टी के लिए ड्रेस कलर और फैब्रिक का सेलेक्शन करते समय ड्रेस की क्लीनिंग और क्रीज पर ध्यान देना भी जरूरी है. ऐसे में इनको कैरी करने से पहले दोनों चीजों को अच्छी तरीके से चेक जरूर कर लें. जिससे आपका लुक और भी ज्यादा निखर कर सामने आएगा. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Fashion, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें