Sarkari Naukri: हेल्थ डिपार्टमेंट में 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, 2007 पदों भर्तियां, 20200 है सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2023 Notification: स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान ने लैब असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी (Rajasthan Lab Assistant Vacancy 2023) निकाली है. इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. उम्मीदवार जो भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे Health Department की आधिकारिक वेबसाइट rajswasthya.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.  इस भर्ती (Rajasthan Lab Assistant Recruitment) प्रकिया के तहत कुल 2007 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसमें से 1863 नई रिक्तियां और 144 बैकलॉग रिक्तियां शामिल हैं.

नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों (Rajasthan Lab Assistant Bharti 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मई, 2023 से शुरू हो गई है और 30 जून, 2023 को अंतिम तिथि है. राजस्थान लैब असिस्टेंट के लिए इच्छुक उम्मीदवार रिक्ति, आयु सीमा, वेतन आदि के लिए डिटेल में जानने के लिए नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Rajasthan Lab Assistant के लिए कब तक करें आवेदन
उम्मीदवारों के लिए इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 मई से शुरू हो चुकी है और 30 जून, 2023 को समाप्त होगी.

आपके शहर से (जयपुर)

Rajasthan Lab Assistant Bharti के लिए कितना है आवेदन शुल्क
यूआर / नॉन क्रीमी ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
क्रीमी ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क- 350 रुपये
महिला/एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 250 रुपये

Rajasthan Lab Assistant Recruitment के जरिए कितने पदों पर होगी बहाली
लैब असिस्टेंट (फ्रेश)- 1863 पद
लैब असिस्टेंट (बैकलॉग)- 144 पद
कुल- 2007 पद

Lab Assistant के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता
नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को जीव विज्ञान या गणित के साथ साइंस में कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. साथ ही मेडिकल लैब तकनीशियन में डिप्लोमा होना चाहिए.

Rajasthan Lab Assistant के लिए क्या है आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, सरकार के अनुसार उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया (Rajasthan Lab Assistant Selection)
उम्मीदवारों का चयन इनके माध्यम से किया जाएगा:
आवेदन की स्क्रीनिंग
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
यहां देखें अप्लाई लिंक और नोटिफिकेशन
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2023 आवेदन लिंक
Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

Rajasthan Lab Assistant Bharti के तहत चयन होने पर मिलेगी सैलरी
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल- 8 के तहत 5200 – 20200 रुपये भुगतान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें…
यूपी पुलिस में कांस्टेबल की कितनी होती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Health Department, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें