UP BTC DELED Admission 2023: यूपी बीटीसी डीएलएड के रजिस्ट्रेशन शुरू, 35 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. UP BTC DELED Admission 2023: 12वीं की परीक्षा पास कर चुके लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि डीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश ने बीटीसी डीएलएड के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 जून 2023 निर्धारित की है. 27 जून को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

अभ्यर्थी को यूपी बीटीसी डीएलएड के लिए आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं व 12वीं के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए. इन कक्षाओं में अभ्यर्थी को 50 प्रतिशत अंको के साथ पास होना जरूरी है. हालांकि एससी, एसटी व ओबीसी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है.

करेक्शन का नहीं मिलेगा मौका
यूपी बीटीसी डीएलएड के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए आवेदन फॉर्म में कोई गलत जानकारी ना दर्ज करें.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

शिक्षक पदों के लिए होंगे पात्र
बता दें कि बीटीसी परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य सरकार के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं. यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 साल से 35 साल के बीच होना चाहिए.

UP BTC DELED Admission 2023: आवेदन करने के स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर UP BTC DELED Admission Form 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • सबसे आखिरी में इसका प्रिंट कर लें.

UP DELED Admission 2023: आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग – 600 रुपये
  • ओबीसी वर्ग – 600 रुपये
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग – 400 रुपये
  • विकलांग वर्ग – 100 रुपये

ये भी पढ़ें-
Top Colleges in India: गूगल में चाहिए नौकरी, तो भारत के इन कॉलेजों से करें पढ़ाई
इंडियन एयरफोर्स में भर्ती होने का सुनहरा मौका, AFCAT 2 के लिए 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

Tags: Education news, Exam news, Job news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें