आज का राशिफल: तुला राशि वाले क्रोध करने से बचें, वृश्चिक, धनु राशि वालों को वैवाहिक जीवन में आनंद प्राप्त होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 03 june 2023)

आज आपका मन नकारात्मक विचारों से घिरा रहेगा. क्रोध के कारण आपकी वाणी में कटुता आ सकती है. इस कारण परिजनों के साथ मतभेद होगा. गलत खर्च हो सकता है. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. गलत और नियम विरोधी काम से अपने आपको दूर रखें. विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आ सकता है.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 03 june 2023)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है. आपका तन-मन प्रफुल्लित रहेगा. परिजनों के साथ सुख के पल गुजार सकेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों के पास से किसी तरह का उपहार मिलेगा. प्रिय व्यक्तियों से बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकेंगे. घर-परिवार में शुभ अवसर पर उपस्थित होंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में भी आनंद प्राप्त हो सकेगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 03 june 2023)

आपका कुटुंबजनों के साथ मतभेद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. आज दुर्घटना से बच कर रहें. स्वास्थ्य खराब होने के कारण मेडिसिन पर पैसा खर्च होगा. कानूनी कामकाज में संभलकर आगे बढ़ें. आपकी शक्ति गलत दिशा उपयोग कर सकते हैं. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने से सफलता मिलेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें