Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ राशि वालों का वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा, मीन राशि वालों का खर्च होगा अधिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मकर राशिफल (Makar Rashifal, 03 june 2023)

आज का दिन लाभदायक है. मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे. प्रियजनों के साथ किसी रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं. थोड़े प्रयत्नों से विवाहोत्सुक लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. नौकरी तथा व्यापार में आय बढ़ेगी. मैरिड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. नई वस्तु की खरीदारी हो सकेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 03 june 2023)

आप सभी काम सरलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे. व्यापार और नौकरी में प्रगति कर सकेंगे. सरकारी कामकाज आसानी से पूरे हो सकेंगे. उच्च अधिकारियों की ओर से मदद मिलती रहेगी. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन हल्का होगा. आर्थिक रूप से प्रगति हो सकेगी. आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा तथा लोगों में आपके प्रति आदरभाव बढ़ेगा.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 03 june 2023)

आज आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. शारीरिक ताजगी का अभाव रहेगा. कोई काम विलंब होने से आपको निराशा का अनुभव होगा. भाग्य आपका साथ नहीं देगा, ऐसा आपको लग सकता है. आज ऑफिस में अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बातचीत में सावधानी बरतें. संतान की चिंता में रह सकते हैं. कोई अनावश्यक खर्च हो सकता है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें