Greater Noida News: 15 दिन में 450 करोड़ की ड्रग्स बरामद, अब पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई दबोचे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कुमार/नोएडा. बीते दिनों नोएडा पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाली दो फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ था. इस अवैध फैक्‍ट्री को नाइजीरिया के निवासी चला रहे थे. उसके बाद शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने फर्जी तरीके से रह रहे विदेशियों के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान में एक दर्जन से भी अधिक विदेशी पकड़े गए हैं. ये सभी बिना पासपोर्ट के ही ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटी में रह रहे थे. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. सभी की जांच की जाएगी. जांच में इनके अपराधिक इतिहास का पता लगाया जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें ह‍ि जिला गौतमबुद्ध नगर के बीटा 2 पुलिस ने आज ( शुक्रवार) को नोएडा ग्रेटर नोएडा की अलग अलग सोसाइटी में अभियान चलाया गया था. बताया जा रहा है कि गौतमबुद्ध नगर में पनप रहे ड्रग्स के फैक्‍ट्री के पकड़े जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि बीटा 2 थाना पुलिस, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें 16 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है. एडीसीपी अशोक के अनुसार, सब अवैध तरीके से ग्रेटर नोएडा में रह रहे थे. सबके वीसा और पासपोर्ट एक्सपायर कर चुके हैं. उन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

दो ड्रग्स बनाने वाली फैक्‍ट्री का हुआ था भंडाफोड़
बहरहाल, ग्रेटर नोएडा में बीते दो सप्ताह में दो बड़ी ड्रग्स बनाने वाली फैक्‍ट्री का भंडाफोड़ पुलिस ने किया था. इस दौरान 16 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से लगभग 450 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई थी. यह लोग ड्रग्‍स को देश के विभिन्न हिस्सों जैसे नार्थ ईस्ट और मुंबई जैसी जगहों से होते हुए विदेश तक सप्लाई करते थे. जबकि यह सारा खेल कपड़े आयात और निर्यात के बहाने चलता था. वहीं, एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स और एनआईए भी मामले की जांच में शामिल है.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 20:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें