Motihari News : हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव के मौके पर निकाली जाएगी शोभायात्रा, 350 फीट लंबा भगवा ध्वज होगा आकर्षण का केंद्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव समिति के तत्वधान में 3 जून शनिवार को हिन्दू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज का 350वां राज्याभिषेक दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. आयोजन को लेकर मोतिहारी में भी उत्साह का माहौल है. छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर मोतिहारी शहर में 350 फीट लंबे भगवा ध्वज की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य पथ से होकर गुजरेगी.

इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग शामिल होंगे. हिन्दू साम्राज्य दिवोत्सव समिति के समन्वयक सतीश टंडन ने बताया कि इस भगवा ध्वज परिभ्रमण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल होंगे.

धूमधाम से देशभर में मनाया जाएगा कार्यक्रम
हिन्दू साम्राज्य दिवोत्सव समिति के संयोजक सतीश टंडन ने बताया कि विदेशी आक्रांताओं को नाको चने चबाने को मजबूर करने वाले हिन्दू हृदय सम्राट शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस बार भी पूरे देश में हिन्दू संगठनों द्वारा बड़े ही धूमधाम से कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया है. इसी तत्वावधान में मोतिहारी में भी भव्य आयोजन किया जा रहा है. संयोजक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग जिला मुख्यालय स्थित नरसिंह बाबा मठ के प्रांगण में जुटेंगे. वीर शिवाजी से जुड़ी हुई झांकियां भी आएगी.

भारत माता की आरती के साथ होगा.कार्यक्रम का समापन
संयोजक श्री टंडन ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए मोतिहारी के नरसिंह बाबा मठ का चयन किया गया है. वहां से शाम 4 बजे से भगवा ध्वज परिभ्रमण यात्रा निकाली जाएगी, जो बाजार का परिभ्रमण करते हुए पुनः शाम 6 बजे नरसिंह बाबा मठ पहुंचेगी. इसके बाद मठ में भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 20:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें