
रवि पायक/ भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर के वीर सावरकर चौक की रहने वाली चित्र सिसोदिया ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के परिणाम में 98.50% हासिल किए है. वहीं दूसरी तरफ भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी कस्बे की रहने वाली बेटी भव्या जैन ने भी दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.17 प्रतिशत हासिल कर भीलवाड़ा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. भीलवाड़ा शहर की रहने वाली बेटी चित्रा सिसोदिया ने परीक्षा में 98.50 प्रतिशत हासिल किए हैं. यहीं नहीं भीलवाड़ा शहर की रहने वाली इस बेटी ने संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. वही भीलवाड़ा शहर की यह बेटी आने वाले समय में इंजीनियर बनना चाहती है इसको लेकर चित्रा के परिवार में खुशी की लहर आ गई है.
सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में पढ़ने वाली चित्रा ने कहा कि वे आने वाले समय में इंजीनियर बनना चाहती है. वहीं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सरकारी विद्यालय के टीचर्स को दिया है. इसके साथ ही अपनी मेहनत को लेकर चित्रा कहती है कि सुबह जल्दी उठकर वह अपना पढ़ाई करने का टाइम टेबल बना लेती थी और 1 दिन में 6 सब्जेक्ट में से 3 सब्जेक्ट को कंप्लीट करती थी.
चित्रा कहती है किइस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी देर पढ़ो पर इस बात से पड़ता है कि आप किस टॉपिक को पहले कंप्लीट करो. वहीं संस्कृत को लेकर चित्र कहती है कि संस्कृत में सबसे पहले शब्द रूप जानना जरूरी है उसके बाद संस्कृत पढ़ने में आसानी होगी.
पढ़ाई के दौरान माता-पिता का मोरल सपोर्ट होना बहुत जरूरी है और हमेशा से मेरे माता-पिता का मुझ पर मोरल सपोर्ट रहा है.
भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी की रहने वाली भव्या जैन कहती है कि मैं अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती हूं क्योंकि कोटडी गांव में एक जनरल स्टोर लगाने के बावजूद मेरे पिता पंकज जैन ने मुझे काफी मोरल सपोर्ट दिया है. और हमेशा से ही मेरी मां का मेरे ऊपर ध्यान रहा है जिसके चलते आज मैं इस कामयाबी तक पहुंची हूं कि मैंने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 20:11 IST








