Street food: गर्मी में खाइए ठंडे दही भल्ले, ऑर्गेनिक मसाले बढ़ा देते हैं स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा: दही भल्ला एक एक ऐसा शानदार व्यंजन जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. भीषण गर्मी के इस मौसम में दही भल्ले खाकर आप कुछ देर तक राहत महसूस कर सकते हैं. वहीं, हम आपको ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक ऐसी दही भल्ले की दुकान के बारे में बताएंगे जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है. बता दें कि दिल्‍ली के दही भल्‍ले दिल्‍ली-एनसीआर में खासे मशहूर हैं.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित गोल चक्कर के पास पिछले कई सालों से दही भल्ले की यह दुकान लगाई जा रही है. इस दुकान पर हमेशा लोगों की भीड़ जमा रहती है. गर्मी में इस दुकान के स्वादिष्ट दही भल्लों को खाकर लोग बेहद आनंदित हो जाते हैं. दही भल्ला खाने वाले विनोद कुमार सक्सेना ने बताया कि यहां पर स्वादिष्ट और बेहद ही साफ सफाई के साथ दही भल्ले परोसे जाते हैं. जबकि मसाले ऑर्गेनिक होते हैं.

स्वाद भी है लाजवाब, कई जगह हैं दुकान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में यह दुकान आरडीसी दही भल्ले के नाम से मशहूर है. इसके ऑनर राजू ने बताया कि दही भल्ले में इस्तेमाल होने वाले दही को वह बाहर से ना खरीद कर अपने घर में ही जमाते हैं, ताकि दही की क्वालिटी बरकरार रह सके. इसके अलावा उनके द्वारा बनाई जाने वाली मीठी सोंठ में भी वह घर के बनाए मसाले इस्तेमाल करते हैं. साथ ही दही भल्ले में डाले जाने वाले तमाम मसालों को वह घर में ही सुखाने बाद पीसते हैं, ताकि यहां पर आने वाले ग्राहकों को अपने घर का स्वाद मिल सके.

खुद से सुखाते और बनाते हैं मसाले
राजू बताते हैं कि मसालों को वह किसी कंपनी से ना खरीद कर खुद ही सुखाते हैं और पीसते हैं, ताकि उनकी इस व्यंजन में साफ सफाई और स्वाद बरकरार रहे. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलावा पिछले कई सालों से उनकी एक दुकान गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में भी चल रही है. बहरहाल, आज के दौर में जहां हर कोई इन दिनों जंक फूड के पीछे भागता है. वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दही भले की इस दुकान पर आने वाले लोगों की भी कमी नहीं है.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 20:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें