14 साल में महज 4 यात्रा, नीतीश कुमार के करीबी ने ससुराल जाने के लिये नितिन गडकरी से मांगी मदद, पढ़ें पूरी चिट्ठी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. राजनीति में आज बीजेपी और जदयू एक दूसरे के सबसे बड़े राजनीतिक विरोधी हैं लेकिन कभी इन दोनों राजनीतिक पार्टी की काफी गहरी दोस्ती थी और शायद यही वजह है कि कभी-कभी कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जो इन दोनों की पुरानी दोस्ती को भी याद दिला देती है. कुछ ऐसा ही हुआ जब जदयू के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बेहद भावुक पत्र लिखा है.

ये चिठ्ठी इसलिये भी खास है क्योंकि जेडीयू नेता ने इसमें अपने ससुराल जाने के लिए सड़क का निर्माण करवाने का भावनात्मक आग्रह गडकरी से किया है.

निखिल मंडल लिखते हैं, संयोग ऐसा कि मैं एनएच -106 सड़क से जा रहा था तभी ये खबर देखा कि बिहार की सड़क अमरीका जैसा बनेगी..!!@nitin_gadkari जी, प्रणाम मुझे मालूम है, आप काम करने वाले मंत्री हैं, पर ना जाने क्यों मधेपुरा से मेरे ससुराल (आलमनगर,बालाटोल) जाने वाली सड़क एनएच-106 वर्षों से इसी हालत में है. शादी के 14 साल हो गए पर 4 बार भी ससुराल नहीं जा पाया. एक तरफ जहां ससुराल का अच्छा भोजन और लौटते वक़्त विदाई में आशीर्वाद रूप पैसे याद आते हैं तो दूसरी तरफ ये एनएच-106 याद आते ही ससुराल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाता हूं.

आपके शहर से (पटना)

निखिल लिखते हैं कि ससुराल नहीं जाने पर बीवी की तरफ से क्या-क्या सुनाया जाता होगा, वो तो आप समझ ही सकते हैं. 14 साल में तो राम भगवान का वनवास भी ख़त्म हो गया था पर ना जाने मेरा ससुराल का वनवास कब ख़त्म होगा..?? जिस तरह से इस सड़क पर धूल उड़ती है अगर कम रंग वाले दामाद जी आलमनगर की ओर जाए तो वो गोरा बनकर पहुंचेंगे और यदि गोरा रंग वाला दामाद जाए तो अंग्रेज बनकर आलमनगर की और पहुंचेंगे, ऐसे में ससुराल वालों को अपने दामाद को पहचानने में भी दिक्कत होता है.

मंडल लिखते हैं कि सबके लिए ससुराल गेंदा फूल होता है, पर मेरे लिए ससुराल गंदा धूल बनकर रह गया है. अमेरिका तो मैं गया नहीं, तो वहां की सड़क कैसी है नहीं जानता पर हां बिहार में सड़क में बहुत काम हुआ है. कम से कम बिहार के अन्य सड़क जैसा ही ये सड़क बनवा दें और मुझे ससुराल पंहुचा दें ??
आपका निखिल मंडल बिहार का सामान्य नागरिक (ससुराल प्रेमी)

Tags: Bihar News, Nitin gadkari

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें