Ratlam : पसंदीदा गाना नहीं बजाने पर भड़का बदमाश, बार में किया बवाल, कर्मचारी को मारा चाकू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुधीर जैन / रतलाम: रतलाम में बीती रात निजी बार में बवाल हो गया. अपनी पसंद का गाना नहीं बजाने से नाराज बदमाश ने बार में चाकूबाजी और तोड़फोड़ कर दी.प्रतापनगर बायपास का पूरा मामला है, जहां सौरभ बरगुंडा नाम के एक बदमाश ने जमकर उत्पात मचाया और एक कर्मचारी को चाकू मार दिया.अपनी पसंद का गाना नहीं बजाने से यह बदमाश भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसने बार में हंगामा किया. घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.चाकूबाजी में घायल हुए कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की शिकायत मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर लिया है.

बार संचालक से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बदमाश सौरव बरगुंडा अपने कुछ साथियों के साथ गुरुवार शाम बार में पहुंचा था.जहां बार के सिंगर से उसने अपनी पसंद का गाना गाने की फरमाइश की. पसंद का गाना नहीं गाने से नाराज आरोपी सौरव बरगुंडा ने हंगामा खड़ा कर दिया और बार कर्मचारियों से विवाद करने लगा.

बार के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाल दिया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी सौरव बरगुंडा अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया और बार में तोड़फोड़ करने लगा. इस दौरान बार कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को सीने पर चाकू मार दिया. घायल कर्मचारी शैलेंद्र सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके फरार हो गया.मामले की शिकायत स्टेशन रोड थाने पर की गई.इस मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी सौरव बरगुंडा के विरुद्ध प्राणघातक हमला करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 19:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें