
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी अमेरिका में देश की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमले बोल रहे हैं. राहुल गांधी के बयानों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं ने उन पर पलटवार किया है. लेकिन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राहुल गांधी के इन बयानों को लेकर कहा है कि विपक्ष के नेता होने के कारण यह उऩका अधिकार है.
नितिन गडकरी ने न्यूज 18 उत्तर प्रदेश से कहा, ‘राहुल गांधी को क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं बोलना चाहिए यह उनका अपना फैसला है. जहां तक हमारी बात है तो जनता ने हमें केंद्र में सरकार बनाने के लिए वोट दिया. नरेंद्र मोदी को सरकार चलाते हुए नौ साल हो गए हैं. हमारा नौ साल का लेखा जोखा जनता के सामने है. मैं यह मानता हूं कि सरकार का फाइनेंशियल ऑडिट जरूरी है. लेकिन फाइनेंशियल ऑडिट से भी ज्यादा जरूरी है परफार्मेंस ऑडिट. मुझे भरोसा है कि जब 2024 में आम चुनाव होंगे और हम अपना परफार्मेंस लेकर सकारत्मकता के साथ जनता के बीच जाएंगे तो वो हमें एक बार फिर आशीर्वाद देगी.’ नितिन गडकरी ने 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार आने का भरोसा जताया है.
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को बताया पूरी तरह सेक्युलर पार्टी, BJP बोली- तब तो वे विभाजन के बीज बो रहे
@News18UP के साथ SUPER EXCLUSIVE INTERVIEW में बोले नितिन गडकरी…ई-रिक्शे का कॉन्सेप्ट मेरे दिल के करीब,आने वाला दिन ग्रीन फ्यूल का है…@anoopphr @nitin_gadkari pic.twitter.com/7YhvDq8CHL
— News18 Uttar Pradesh (@News18UP) June 2, 2023
.
Tags: Congress, Modi government, Narendra modi, Nitin gadkari, Rahul Gandi
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 15:55 IST








