
सीतामढ़ी. बिहार के सीतामढी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधी लगातार ताबड़तोड़ अपराधिक घटनाओं से सीतामढ़ी जिला सहमा हुआ है. पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल लगाने में फिलहाल नाकामयाब साबित हो रही है. इसी बीच सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित बंधन बैंक को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिया और अपराधी बैंक लूटने के बाद हथियार लहराते मौके से फरार हो गए.
बंधन बैंक से तकरीबन 10 लाख रुपए की लूट की गई है. चार-पांच की संख्या में आए लुटेरों ने हथियार के बल इस घटना अंजाम दिया. आपसे बता दें कि यह घटना मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर की गई है. इस वारदात ने पुलिस के तमाम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. पुलिस की गश्त के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं. मौके पर सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत तमाम आलाधिकारी मौजूद हैं. मामले की जांच चल रही है. पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश में है साथ ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.
बैंक में प्रवेश कर कर्मियों को बंधक बना कर काउंटर में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी जो घटनास्थल पर मौजूद हैं. उन्होंने दावा किया है कि जो भी अपराधी इस मामले में संलिप्त हैं, उनको बक्शा नहीं जायेगा. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है और सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है. तकरीबन दस लाख रुपए की लूट की सूचना है.
.
Tags: Bihar News
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 18:17 IST








