WTC Final: दिनेश कार्तिक की होगी वापसी, रवि शास्त्री आवाज से बढ़ाएंगे रोमांच, कौन हैं फाइनल के दमदार कमेंटेटर्स?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2023 में फ्लॉप नजर आए.
भारत और ऑस्ट्रेलिया 7 जून को फाइनल में आमने-सामने होंगे.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का बुखार फैंस के सर चढ़कर बोला. लेकिन फाइनल में चेन्नई ने खिताबी जीत के साथ इस महासमर का अंत हो चुका है. अब भारतीय खिलाड़ियों का फोकस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर टिका हुआ है. उनमें से एक नाम टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक का भी है. कार्तिक कमेंट्री के जरिए फैंस का उत्साह बढ़ाएंगे. टीम इंडिया पिछले 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने इंग्लैंड पहुंच चुकी है.

दिनेश कार्तिक पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा रहे. हालांकि, वह इस मौके को भुनाने में कामयाब नहीं हो सके. कार्तिक के अलावा कई बड़े दिग्गज टीम इंडिया कमेंट्री के जरिए फैंस को उत्साहित करेंगे. इंग्लिश कमेंटेटर्स की बात करें तो इनमें रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और कुमार संगकारा जैसे कुछ विशिष्ट नाम शामिल हैं. वहीं, आईपीएल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दिनेश कार्तिक की कमेंट्री में वापसी हो चुकी है. कार्तिक ने अपने मजाकिया अंदाज और अनुभव से काफी प्रभावित किया है. हर्षा भोगले, नासिर हुसैन, रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गज भी कमेंट्री के जरिए फाइनल का लुत्फ उठाते नजर आएंगे.

टीम इंडिया के लिए समस्या बनी इंजरी

कैसी है महेंद्र सिंह धोनी की तबीयत, सर्जरी के बाद कब होगी मैदान पर वापसी, मुंबई या रांची कहां हैं माही?

भारतीय टीम के लिए इंजरी एक बड़ी समस्या बनी हुई है. इंग्लैंड में शानदार शतक लगाने वाले सलामी बैटर केएल राहुल आईपीएल में चोट का शिकार हो गए. जिसके बाद वह आधे आईपीएल सीजन और डब्लूटीसी फाइनल से भी बाहर हो चुके हैं. वहीं, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मध्यक्रम बैटर श्रेयस अय्यर भी बैक इंजरी का शिकार हुए. इसके बावजूद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में कड़ी टक्कर की दावेदार मानी जा रही है.

Tags: Dinesh karthik, India vs Australia, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें