ग्वालियर में यहां मिल रहा विटामिन वाला पोहा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी शानदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय राठौड़/ग्वालियर. पोहा का नाम सुनते ही दिमाग में इंदौरी पोहे की बात आती है, लेकिन ग्वालियर में भी आप एक से एक बेहतरीन पोहे का स्वाद ले सकते हैं. ग्वालियर में पोहे की एक ऐसी दुकान है जहां विटामिन वाला पोहा मिलता है. दुकान संचालक का कहना है कि उनके यहां मिलने वाला पोहा किसी भी प्रकार से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता है.

शहर के नया बजार चौराहे के पास सुबह के समय एक दुकान पर खासी भीड़ देखी जा सकती है. जिसका कारण है इस दुकान पर मिलने वाला स्वादिष्ट पोहा. अग्रवाल पोहा के नाम से मशहूर इस दुकान पर देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग पोहे का नाश्ता करने के लिए आते हैं. दुकान संचालक सुभाष सिंघल ने बताया कि वे बीते 25 सालों से इसी स्थान पर पोहा का ठेला लगा रहे हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने ग्वालियर में 2 रुपया प्लेट के हिसाब से जब शुरू किया था, तब वे दिन में महज 1 या 2 केजी पोहा ही सेल कर पाते थे, लेकिन लोगों को उनके हाथ का पोहा इतना पसंद आया कि अब वे 30 रुपया प्लेट के हिसाब से रोजाना 35 से 40 किलो पोहा बेच देते हैं.

रसभरी मिर्च के साथ मिलता है विटमिन वाला पोहा

सुभाष का कहना है कि वे जो पोहा लोगों को खिलाते हैं, वह किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं होता. उनके यहां लगने वाली प्लेट में सबसे पहले पानी की भाप पर गर्म होने वाला पोहा डालने के बाद प्याज, टमाटर, मूंगफली के दानों के अलावा एक विशेष उनके द्वारा तैयार मसाला डालकर, धनियां से सजाकर रसभरी मिर्च के साथ परोसा जाता है. सुभाष ने बताया कि उनके यहां मिलने वाली रसभरी मिर्च की कॉपी कई लोगों ने की, लेकिन आज भी उनके यहां लोग रसभरी मिर्च की खासी मांग करते हैं.

अग्रवाल पोहा पर मिलने वाला पोहा तो खास है ही, इसके अलावा उनकी दुकान पर मिलने वाली जलेबी और ढोकला भी लोग खूब पसंद करते हैं. कुछ यहीं खाते हैं तो, बहुत से ऐसे भी होते हैं जो अपने परिवार को हेल्दी पोहा खिलवाने के लिए इसे पैक करवाकर घर ले जाते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 13:21 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें