
नई दिल्ली. महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने 2023 की पहली तिमाही में जबरदस्त नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. कंपनी के नेट प्रॉफिट में 17.83 पर्सेंट की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली. मार्च 2023 में खत्म हुए फाइनेंशियल इयर में कंपनी शानदार उछाल हासिल करने में कामयाबी हासिल की.
कंपनी ने बीते फाइनेंशियल इयर में 2,636 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया. वहीं पहले यह आंकड़ा 2,237 करोड़ रुपये था. हालांकि, दिसंबर में समाप्त पिछली तिमाही की तुलना में नेट प्रॉफिट में 1.49 प्रतिशत की गिरावट आई. रेवेन्यू बढ़कर 32,365 करोड़ पहुंच गया. 24.7 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 25,934 करोड़ जबकि पिछली तिमाही की तुलना में यह 5.69 प्रतिशत ज्यादा था.
जबरदस्त सेल
FY2022-23 में 10,000 करोड़ का मुनाफा कमाया. पिछली तिमाही के दौरान महिंद्रा का मार्केट शेयर 19.6 फीसदी थी और 1 मई तक कंपनी की बुकिंग टैली 2.92 लाख यूनिट थी. रेवेन्यू ग्रोथ सभी बिजनेस में 34 प्रतिशत रही, जबकि जीरो एमिशन थ्री व्हीलर की बिक्री 14,700 यूनिट थी. ऑटोमोटिव स्पेस में रुपये के साथ 34 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई. पिछले वित्त वर्ष में यह जॉइंट सेल 1.1 मिलियन यूनिट थी.
यह भी पढ़ें : भूल जाइए 5 सीटर कारें, CNG के साथ आती है ये 7 सीटर, भर-भर के होगी बचत
चिप सप्लाई से प्रोडक्शन पर असर
ब्रांड ने FY22 से FY23 तक कैपेक्स एक्सपेंडिचर को मोडिफाई किया है. इसमें 15,900 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है. आईसी-इंजन वाली एसयूवी पर 1,600 करोड़ और रु. ईवी के लिए 1,125 करोड़ तक का प्रोडक्शन चिप की कमी के कारण प्रभावित हुआ. Mahindra 2024 CY में लॉन्च के लिए फेसलिफ़्टेड XUV300 और फाइव-डोर थार लाइन में है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 13:13 IST








